अहमदाबाद

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वरधारा कवि सम्मेलन

तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद अहमदाबाद. तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शाहीबाग िस्थत तेरापंथ भवन में स्वरधारा कवि सम्मेलन एवं प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुनि धर्म रूचि, मुनि डॉ मदन कुमार, मुनि जम्बुकुमार, मुनि मनन कुमार के सानिध्य में आयोजन हुआ। महापौर प्रतिभा जैन मुख्य अतिथि थीं। कवि […]

less than 1 minute read

तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद

अहमदाबाद. तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शाहीबाग िस्थत तेरापंथ भवन में स्वरधारा कवि सम्मेलन एवं प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुनि धर्म रूचि, मुनि डॉ मदन कुमार, मुनि जम्बुकुमार, मुनि मनन कुमार के सानिध्य में आयोजन हुआ। महापौर प्रतिभा जैन मुख्य अतिथि थीं। कवि डॉ अनु मेहता, विजय तिवारी, वंदना पंचाल, डॉ. मार्गी दोषी, पवन अग्रवाल ने कविता पाठ किया। मंडल की अध्यक्ष हेमलता परमार ने स्वागत किया और कविता प्रस्तुति की। प्रेरणा सम्मान पुरस्कार का वाचन मंडल की गुजरात क्षेत्रीय प्रभारी चांद छाजेड़ ने किया। कवयित्री डॉ अनु मेहता को प्रेरणा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
संयोजिका सुमन कोठारी, रेखा धुप्या, मधु डागा, मनीषा खंतग, सरिता लोढ़ा, श्वेता लूणिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। सावित्री देवी रायचंद लूणिया परिवार, सज्जनराज सिंघवी परिवार, बाल देवी मदन लाल धूपिया परिवार, गणपत राज दुग्गड़ परिवार, नरेंद्र कुमार चोरडिया परिवार ने सहयोग किया। मंत्री बबीता भंसाली, सह मंत्री सुमन कोठारी ने संचालन किया।

Published on:
11 Mar 2025 10:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर