अहमदाबाद

टी-20 वर्ल्डकप फाइनल रेलवे को फला, 12 विशेष ट्रेनों से डेढ़ करोड़ की आय

Ahmedabad. टी-20 वर्ल्डकप फाइनल मैच पश्चिम रेलवे को भी फला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेल गए इस हाइ-प्रोफाइल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में यात्री महाराष्ट्र से गुजरात के अहमदाबाद शहर पहुंचे थे। यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने गुजरात-महाराष्ट्र के शहरों के […]

2 min read

Ahmedabad. टी-20 वर्ल्डकप फाइनल मैच पश्चिम रेलवे को भी फला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेल गए इस हाइ-प्रोफाइल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में यात्री महाराष्ट्र से गुजरात के अहमदाबाद शहर पहुंचे थे। यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने गुजरात-महाराष्ट्र के शहरों के बीच 12 विशेष ट्रेनें चलाईं। इनमें 15 हजार यात्रियों ने सफर किया, जिससे डेढ़ करोड़ की आय पश्चिम रेलवे को हुई।

पश्चिम रेलवे के अनुसार 08 मार्च को टी-20 फाइनल मैच को देखते हुए रणनीतिक रूप से 12 विशेष ट्रिप ट्रेनों का संचालन किया गया, जो न केवल लॉजिस्टिक दृष्टि से सफल रहीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभकारी सिद्ध हुईं। इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से 15,000 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। इन ट्रेनों में 100 प्रतिशत से अधिक ऑक्युपेंसी दर्ज की गई। जिससे ₹1.50 करोड़ से अधिक का राजस्व हुआ।

अहमदाबाद आने को 6, महाराष्ट्र जाने को 6 ट्रेनेंपश्चिम रेलवे ने महाराष्ट्र और गुजरात के प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया। इन ट्रेनों को मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पुणे जैसे प्रमुख स्टेशनों से सीधे अहमदाबाद के लिए चलाया गया। 6 विशेष ट्रेनें अहमदाबाद की ओर (प्रशंसकों को मैच के लिए ले जाने) तथा 6 विशेष ट्रेनें अहमदाबाद से वापसी (मैच के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने को) चलाई गई थीं। खास बात यह है कि नियमित ट्रेनों की समय सारिणी को प्रभावित किए बिना इन विशेष ट्रेनों को चलाया गया।

दिल्ली-मुंबई रूट की प्रीमियम ट्रेनें रहीं हाउस फुल

इसके साथ ही अहमदाबाद-दिल्ली आश्रम, अहमदाबाद-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी, अहमदाबाद-मुंबई-सेंट्रल वंदे भारत, गांधीनगर कैपिटल-मुंबई-सेंट्रल वंदे भारत, अहमदाबाद-दादर गुजरात मेल, अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस लोक शक्ति जैसे प्रीमियम ट्रेनों की ऑक्युपेंसी भी 100 प्रतिशत से अधिक रही। ट्रेनों में 100 प्रतिशत से अधिक की ऑक्युपेंसी दर्शाती है कि क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इन विशेष सेवाओं की भारी मांग थी। कुछ ट्रेनों में तत्काल आधार पर अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए अहमदाबाद और मुंबई के स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ जवान, वाणिज्यिक कर्मचारियों की तैनाती की गई। विशेष सहायता डेस्क की व्यवस्था की गई।

Published on:
09 Mar 2026 10:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर