अहमदाबाद

Ahmedabad: डिलिवरी बॉय पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Ahmedabad. शहर के सोला हाईकोर्ट थाना क्षेत्र में डिलिवरी बॉय पर चाकू व पत्थरों से हमला कर हत्या की कोशिश करने के मामले की गुत्थी को स्थानीय पुलिस ने सुलझाने में सफलता पाई है। इस मामले में लिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपी राजस्थान के डूंगरपुर जिले के मूल […]

2 min read
सोला हाईकोर्ट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Ahmedabad. शहर के सोला हाईकोर्ट थाना क्षेत्र में डिलिवरी बॉय पर चाकू व पत्थरों से हमला कर हत्या की कोशिश करने के मामले की गुत्थी को स्थानीय पुलिस ने सुलझाने में सफलता पाई है। इस मामले में लिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए तीनों आरोपी राजस्थान के डूंगरपुर जिले के मूल निवासी हैं। इसमें दिनेश उर्फ कावा डामोर (21) मूलरूप से राजस्थान के डूंगरपुर जिले के माथू गामडा खास रेलडा का रहने वाला है। यहां नेहरूनगर में रहता है और रसोई का काम करता है। सूरज डामोर डूंगरपुर जिले के माथूगामडा पाल हरियात फला का रहने वाला है। नवरंगपुरा के पास रहता है और फुटकर मजदूरी करता है। तीसरा आरोपी पंकज कटारा मूलरूप से माथू गामडा खास धुमळिया फला का रहने वाला है। फुटकर मजदूरी करता है।

सोला हाईकोर्ट थाने के पीआई के.एन.भुकन ने बताया कि यह घटना सरखेज-गांधीनगर हाइवे पर वैष्णोदेवी से गोता की ओर सर्विस रोड पर स्थित द ओरियन नाम की निर्माणाधीन साइट के पास एक फरवरी की रात 11.45 बजे हुई। झुंडाल के पास किराए पर रहकर जेप्टो कंपनी में डिलिवरी बॉय के रूप में काम करने वाला संदीप कुमार मेघवाल उसके मित्र पुष्पेन्द्र के साथ बाइक लेकर खाना खाने जा रहा था। गोता की ओर सर्विस रोड पर निर्माणाधीन साइट के पास वह लघुशंका करने को खड़ा हुआ।

इसी दौरान वहां मौजूद झाडि़यों से तीन अज्ञात 20 से 25 साल के युवक बाहर निकले। बिना किसी बात के मारपीट करने लगे और एक व्यक्ति ने चाकू से पेट में वार कर दिया। चिल्लाने पर उसका मित्र दौड़कर आया। इस बीच आरोपियों में से एक ने पत्थर फेंक कर मारा जिससे संदीप के सिर में चोट पहुंची थी। रक्त बहता देख आरोपी वहां से फरार हो गए।

लूट के इरादे से किया हमला

पीआइ भुकन ने बताया कि आरोपियों ने लूट के इरादे से सूनसान जगह चुनकर वहां से गुजर रहे युवक पर चाकू से हमला किया था। ताकि उन्हें कुछ रुपए या मोबाइल फोन मिल सकें। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें पकड़ा है। प्राथमिक जांच में कोई आपराधिक पृष्ठभूमि का पता नहीं चला है।

Published on:
06 Feb 2026 10:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर