अहमदाबाद

साबरकांठा जिले में पदयात्रियों को घायल करने वाले चालक के खिलाफ दो शिकायतें

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. पार्थराजसिंह गोहिल ने बताया कि पदयात्रियों की सुरक्षा को लेकर पहले ही हिम्मतनगर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांवों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। सोमवार शाम हिम्मतनगर-इडर रोड पर दोलगढ़ के पास भरत पटेल अपनी कार लेकर डिवाइडर के पास खुली जगह से पदयात्रियों के मार्ग पर आया। आरोप है कि मौके पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने चेतावनी की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार से कार पदयात्रियों के बीच दौड़ा दी। इस दौरान 12 पदयात्री उसकी चपेट में आ गए।
2 min read
Two Complaints Filed Against Driver Who Injured Pilgrims in Sabarkantha District
पुलिस की गिरफ्त में कार चालक।

हिम्मतनगर. भादरवी पूनम के महामेले के चलते सोमवार रात साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर तहसील के दोलगढ़ के पास पदयात्रियों के मार्ग पर कार घुसाकर 12 लोगों को चपेट में लेने की घटना सामने आई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक पदयात्री की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार चालक हिम्मतपुर निवासी भरत पटेल को गिरफ्तार किया। बाद में हिम्मतनगर ग्रामीण पुलिस थाने में उसके खिलाफ दो शिकायतें दर्ज की गईं।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. पार्थराजसिंह गोहिल ने बताया कि पदयात्रियों की सुरक्षा को लेकर पहले ही हिम्मतनगर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांवों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। सोमवार शाम हिम्मतनगर-इडर रोड पर दोलगढ़ के पास भरत पटेल अपनी कार लेकर डिवाइडर के पास खुली जगह से पदयात्रियों के मार्ग पर आया। आरोप है कि मौके पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने चेतावनी की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार से कार पदयात्रियों के बीच दौड़ा दी। इस दौरान 12 पदयात्री उसकी चपेट में आ गए।
अचानक हुए हादसे से पदयात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने कार चालक को कार से बाहर निकाला और सड़क पर घसीटकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और चालक को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ घायल पदयात्रियों के बयान दर्ज किए। इसके बाद पदयात्रियों की जान को खतरे में डालकर उन्हें घायल करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की सलाह और चेतावनी की अनदेखी करने के मामले में भी अलग शिकायत दर्ज की गई। इस तरह हिम्मतनगर ग्रामीण पुलिस थाने में चालक के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज की गई।

ग्रामीणों से सहयोग की अपील

डॉ. गोहिल ने कहा कि पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने हिम्मतनगर से खेड़ब्रह्मा होते हुए अंबाजी जाने वाले मार्ग पर स्थित गांवों के लोगों से भी पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Updated on:
22 Sept 2026 10:53 pm
Published on:
22 Sept 2026 10:53 pm