अहमदाबाद

बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर, छपरा वाया वडोदरा दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

वडोदरा. यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा गोरखपुर और छपरा के लिए वाया वडोदरा दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें विशेष किराए पर चलाई जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 10:10 PM IST
Two pairs of special trains to run from Bandra Terminus to Gorakhpur and Chhapra via Vadodara
फाइल फोटो।

वडोदरा. यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा गोरखपुर और छपरा के लिए वाया वडोदरा दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें विशेष किराए पर चलाई जाएगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा के अनुसार बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (नं. 05092) बुधवार 25 नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 1:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, सोमवार रात 9.55 बजे रवाना हुई गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (नं. 05091) बुधवार 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा तथा बस्ती स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकंड क्लास के डिब्बे होंगे।
वहीं, बांद्रा टर्मिनस-छपरा स्पेशल ट्रेन (नं 05186) शुक्रवार 27 नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा रविवार 29 नवंबर को रात 1:30 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी प्रकार, छपरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (नं. 05185) बुधवार 25 नवंबर को छपरा से रात 9 बजे प्रस्थान करेगी तथा शुक्रवार 27 नवंबर को सुबह 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औड़िहार, मऊ, रसड़ा, बलिया तथा सुरेमनपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकंड क्लास के डिब्बे होंगे।

Updated on:
24 Nov 2026, 10:10 PM IST
Published on: