अहमदाबाद

15 मिनट में 15-15 लड्डू खाकर दो महिलाओं ने बनाया रेकॉर्ड

प्रतियोगिता में महिला, वरिष्ठ नागरिक, युवा पुरुष और बाल वर्ग सहित चार अलग-अलग श्रेणियां रखी गई थीं। प्रतिभागियों को शुद्ध घी और ड्रायफ्रूट्स से तैयार किए गए लगभग 100 ग्राम वजन के लड्डू परोसे गए। लड्डुओं के साथ दाल भी परोसी गई। ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष आनंद दवे ने बताया कि कुल 44 प्रतियोगियों ने भाग लिया। महिला, पुरुष और वरिष्ठ नागरिक वर्ग में 13-13 प्रतिभागी शामिल हुए, बाल वर्ग में 5 बच्चों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। प्रतियोगिता के लिए कुल 250 लड्डू तैयार किए गए।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2026, 11:01 PM IST
Proposed Headline: Two women set a record by eating 15 laddus each in 15 minutes
जामनगर में प्रतियोगिता में लड्डू खाते प्रतिभागी।

गणेश चतुर्थी पर जामनगर में ओपन सौराष्ट्र मोदक आरोग प्रतियोगिता

जामनगर. गणेश चतुर्थी पर सोमवार को शहर में एक अनोखी और रोचक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लड्डू खाने में महिलाओं ने पुरुष प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया।
ब्रह्म सोशल ग्रुप द्वारा लगातार 18वें वर्ष आयोजित ‘ओपन सौराष्ट्र मोदक आरोग प्रतियोगिता’ में विभिन्न आयु वर्ग के कुल 44 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में महिला, वरिष्ठ नागरिक, युवा पुरुष और बाल वर्ग सहित चार अलग-अलग श्रेणियां रखी गई थीं। प्रतिभागियों को शुद्ध घी और ड्रायफ्रूट्स से तैयार किए गए लगभग 100 ग्राम वजन के लड्डू परोसे गए। लड्डुओं के साथ दाल भी परोसी गई।
ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष आनंद दवे ने बताया कि कुल 44 प्रतियोगियों ने भाग लिया। महिला, पुरुष और वरिष्ठ नागरिक वर्ग में 13-13 प्रतिभागी शामिल हुए, बाल वर्ग में 5 बच्चों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। प्रतियोगिता के लिए कुल 250 लड्डू तैयार किए गए।
इस बार प्रतियोगिता के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया। पहले प्रतिभागियों को 30 मिनट का समय दिया जाता था, लेकिन इस वर्ष समय सीमा घटाकर सिर्फ 15 मिनट कर दी गई। प्रतिभागियों को शुरुआत में दो लड्डुओं के साथ दो टोकन दिए गए। इसके बाद खाए गए लड्डुओं और टोकनों की गणना के आधार पर परिणाम घोषित किया गया।

महिला वर्ग में चिट्ठी के माध्यम से विजेता का निर्णय

महिला वर्ग में सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पद्मिनि गजेरा और प्रेमिला वोरिया ने मात्र 15 मिनट के भीतर 15-15 लड्डू खाकर सभी को हैरान कर दिया, रेकॉर्ड बनाया। दोनों के बीच बराबरी होने के कारण चिट्ठी के माध्यम से विजेता का निर्णय किया गया, जिसमें पद्मिनि गजेराको प्रथम स्थान मिला। प्रेमिला वोरिया दूसरे स्थान पर रहीं।

11 वर्षों से लगातार हिस्सा लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर रहीं गजेरा

महिला वर्ग की विजेता पद्मिनि गजेरा ने बताया कि वे पिछले 11 वर्षों से लगातार इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं और प्रथम स्थान प्राप्त करती रही हैं। इस वर्ष उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें उनकी बेटी और उसके बच्चे भी शामिल थे।
युवा पुरुष वर्ग में भी कड़ा मुकाबला हुआ। जगदीश दवे और परेश वडिया ने 9-9 लड्डू खाकर बराबरी की। दोनों के बीच टाई होने पर चिट्ठी निकालकर फैसला किया गया। इसमें जगदीश दवे को प्रथम विजेता घोषित किया गया। परेश वडिया दूसरे स्थान पर रहे।
वरिष्ठ नागरिक वर्ग में गंभीरसिंह वाला ने 12 लड्डू खाकर पहला स्थान हासिल किया। शैलेष वैष्णव 9 लड्डुओं के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बाल वर्ग में भी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। व्योम व्यास ने 7 लड्डू खाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिशीत आचार्य ने 6 लड्डुओं के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

Updated on:
14 Sep 2026, 11:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजकोट में स्पा सेंटर और रिहायशी फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापे मारकर 4 युवतियों को कराया मुक्त

Ahmedabad Metro: रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, साबरमती रेलवे स्टेशन को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी पूरी

वडोदरा के पास एके-47 के साथ जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, निशाने पर था एयरफोर्स स्टेशन, 14 दिन की रिमांड मंजूर

ग्रामीण उद्यमियों एवं स्थानीय व्यवसायों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में डाक विभाग की भूमिका अहम : सावळेश्वरकर

गुजरात में बड़े हमले की थी तैयारी? AK-47 के साथ जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार