Ahmedabad. गुजरात में वाहनों की बिक्री में तेजी का सिलसिला बरकरार है। न सिर्फ दुपहिया, तिपहिया बल्कि यात्री वाहन, कॅमर्शियल वाहन सहित सभी प्रकार के वाहनों की बिक्री में उछाल देखा गया है। बीते साल 2025 की तुलना में 2026 के फरवरी महीने में गुजरात में वाहनों की वृद्धि में 37.25 फीसदी की बढोत्तरी दर्ज […]
Ahmedabad. गुजरात में वाहनों की बिक्री में तेजी का सिलसिला बरकरार है। न सिर्फ दुपहिया, तिपहिया बल्कि यात्री वाहन, कॅमर्शियल वाहन सहित सभी प्रकार के वाहनों की बिक्री में उछाल देखा गया है। बीते साल 2025 की तुलना में 2026 के फरवरी महीने में गुजरात में वाहनों की वृद्धि में 37.25 फीसदी की बढोत्तरी दर्ज की गई। यह ऑल इंडिया के 25.62 फीसदी की तुलना में 11.63 फीसदी ज्यादा है। यह तथ्य फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) रिसर्च की फरवरी 2025 की रिटेल वाहन बिक्री के जारी आंकड़ों में सामने आए हैं।
फाडा गुजरात के अध्यक्ष प्रणव शाह ने बताया कि गुजरात में 2026 के फरवरी महीने में 1,73,407 वाहन बिके, जो फरवरी 2025 में 1,26,340 थे। यानी राज्य में सभी श्रेणी के वाहनों की बिक्री में 37.25% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
गुजरात वाहन बिक्री में सबसे अधिक उछाल ट्रैक्टर श्रेणी में देखने को मिला है, जहां यह आंकड़ा 144.03% वृद्धि के साथ 5,659 तक पहुंच गया। दुपहिया वाहनों की बिक्री भी 39.53% बढ़कर 1,17,368 रही। जो फरवरी 2025 में 84114 थी। यात्री वाहनों की श्रेणी में 26.79% की वृद्धि देखी गई, जो संख्या के लिहाज से 32,700 वाहन की है। फरवरी 2025 में 25790 यात्री वाहन बिके थे। यदि बात करें वाणिज्यिक वाहनों (कॉमर्शियल वाहनों) की बिक्री की तो इसमें 30.49% की वृद्धि दर्ज की गई, जो आंकड़ों में 8,385 रही, जबकि तीन पहिया वाहन श्रेणी में 22.29% की बढ़त दर्ज की गई है। निर्माण उपकरण श्रेणी में भी 10.77% की हल्की बढ़त दर्ज की गई।
देशभर के आंकड़े भी सकारात्मक रहे। फरवरी 2026 में पूरे भारत में 24,09,362 वाहन बिके, जबकि फरवरी 2025 में यह संख्या 19,17,934 थी। यानी राष्ट्रीय स्तर पर वाहनों की बिक्री में 25.62% की वृद्धि हुई। देश में फरवरी में ट्रैक्टर बिक्री में 36.35% की बढ़त दर्ज की गई। यात्री वाहन श्रेणी में 26.12% की वृद्धि रही, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 25.02% बढ़ी। वाणिज्यिक वाहन और तीनपहिया श्रेणियों में क्रमशः 28.89% और 24.39% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, निर्माण उपकरण श्रेणी में मामूली गिरावट (-1.22%) दर्ज की गई।