अहमदाबाद

गुजरात में कल से मौसम परिवर्तन, बे-मौसम बारिश और आंधी संभव

Ahmedabad: गुजरात में आगामी दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार को बनासकांठा और कच्छ में हल्की बारिश व गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा सोमवार को बनासकांठा, पाटण, साबरकांठा, अरवल्ली, दाहोद, महिसागर और कच्छ के कुछ हिस्सों में बे-मौसम बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है। मौसम […]

less than 1 minute read
हेल्मेट सर्कल पर बने वर्टिकल गार्डन को गर्मी में सूखने से बचाने के लिए पानी का छिड़काव करते।

Ahmedabad: गुजरात में आगामी दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार को बनासकांठा और कच्छ में हल्की बारिश व गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा सोमवार को बनासकांठा, पाटण, साबरकांठा, अरवल्ली, दाहोद, महिसागर और कच्छ के कुछ हिस्सों में बे-मौसम बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे फसलों को नुकसान भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम की बनी हुई स्थिति के कारण गुजरात में स्थानीय स्तर पर बारिश और आंधी की आशंका है।

तापमान में गिरावट की संभावना

राज्य में शनिवार तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अहमदाबाद में अगले दो दिन आसमान साफ रहने की संभावना है।

Published on:
27 Mar 2026 10:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर