अहमदाबाद

गुजरात में मौसम का बदला मिज़ाज, बारिश-आंधी की आशंका

गुजरात में सोमवार से मौसम में बदलाव की आशंका जताई गई है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं कई जगहों पर आंधी भी चल सकती है। यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण बनी है।मौसम के इस तरह के बदलाव से कई फसलें प्रभावित […]

less than 1 minute read
फाइल फोटो।

गुजरात में सोमवार से मौसम में बदलाव की आशंका जताई गई है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं कई जगहों पर आंधी भी चल सकती है। यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण बनी है।मौसम के इस तरह के बदलाव से कई फसलें प्रभावित हो सकती हैं। खास कर इन दिनों कुछ-कुछ हिस्सों में गेंहू की फसल तैयार खड़ी है या फिर खलिहानों में है। इसके अलावा आम जैसी बागवानी फसल भी प्रभावित हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बनासकांठा, पाटण, साबरकांठा, मेहसाणा, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, द्वारका और कच्छ में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार को उत्तर गुजरात के बनासकांठा, पाटण, साबरकांठा, मेहसाणा, अरवल्ली , दाहोद, महिसागर और कच्छ में बारिश की संभावना है। इसी तरह से गुरुवार को भी बनासकांठा, पाटण, साबरकांठा, मेहसाणा, नर्मदा, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड, दमण और दादरा-नगर हवेली में इस तरह का मौसम रह सकता है। बारिश के साथ साथ कहीं-कहींं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हो सकती हैं। इन दिनों गुजरात में गेहूं की कटाई का समय है। साथ ही इस तरह के मौसम से गुजरात के प्रसिद्ध केसर आम में भी नुकसान होने की आशंका है, क्यों कि आंधी के कारण आम की फसल व फूल झड़ सकता है।

तापमान में बदलाव

मौसम परिवर्तन के चलते अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अहमदाबाद में रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से कम है।

Published on:
29 Mar 2026 10:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर