अहमदाबाद

पहली बार घर बैठे भर सकेंगे जनगणना का डेटा, 10 जनवरी से खुलेगा पोर्टल

सारंगपुर. जनगणना में अब लोगों को घर-घर आने वाले कर्मचारियों के सवालों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहली बार नागरिक खुद अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में 10…
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 4:57 PM IST
Sarangpur News

सारंगपुर. जनगणना में अब लोगों को घर-घर आने वाले कर्मचारियों के सवालों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहली बार नागरिक खुद अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना के लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी का सत्यापन करेंगे। स्व-गणना के दौरान परिवार का मुखिया या सदस्य मोबाइल नंबर से लॉगिन कर परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज कर सकेगा। प्रक्रिया पूरी होने पर एक यूनिक रेफरेंस कोड मिलेगा। प्रगणक के घर पहुंचने पर यह कोड बताना होगा, जिसके आधार पर दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। ऑनलाइन जानकारी नहीं भरने वाले परिवारों का डेटा प्रगणक मौके पर ही ऐप में दर्ज करेंगे।

दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया-

-पहला चरण 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना का रहेगा। इसमें नागरिक घर बैठे परिवार की जानकारी भर सकेंगे। दूसरा चरण 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा, जिसमें प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे। ऑनलाइन डेटा दर्ज करने वाले परिवारों को पूरी जानकारी दोबारा देने की जरूरत नहीं होगी, जबकि बाकी परिवारों की गणना मौके पर होगी।

आंकड़ों की सटीकता जरूरी-

-जनगणना के आंकड़े भविष्य की सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और बजट निर्धारण का आधार बनते हैं। ऐसे में परिवारों की जानकारी सही दर्ज होना जरूरी है। डिजिटल माध्यम से डेटा दर्ज करने और सत्यापन की व्यवस्था से त्रुटियों को कम करने तथा गणना प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। एसडीएम सारंगपुर जय सोलंकी ने बताया कि दूसरे चरण में नागरिकों को घर बैठे जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन डेटा भरने वाले परिवारों का प्रगणक रेफरेंस कोड से सत्यापन करेंगे, जबकि अन्य परिवारों की जानकारी मौके पर ऐप में दर्ज की जाएगी।

Updated on:
28 Nov 2026, 4:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजे, संदिग्ध आतंकी के घर से जैश के झंडे मिले

राजकोट में स्पा सेंटर और रिहायशी फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापे मारकर 4 युवतियों को कराया मुक्त

Ahmedabad Metro: रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, साबरमती रेलवे स्टेशन को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी पूरी

वडोदरा के पास एके-47 के साथ जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, निशाने पर था एयरफोर्स स्टेशन, 14 दिन की रिमांड मंजूर

ग्रामीण उद्यमियों एवं स्थानीय व्यवसायों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में डाक विभाग की भूमिका अहम : सावळेश्वरकर