अजमेर

सामान्य श्रेणी के 10 हजार 790 आवदेकों को मिलेगा लाभ

कृषि कनेक्शन जारी करने की कटऑफ डेट जनवरी 2012 से दिसम्बर 2012 तक बढ़ाईसामान्य वर्ग को जारी होंगे कृषि कनेक्शन अजमेर डिस्कॉम

2 min read
Oct 13, 2020

अजमेर.सामान्य वर्ग के कृषि कनेक्शन चाहने वाले आवेदकों के लिए अच्छी खबर है। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने सामान्य वर्ग के कृषि कनेक्शन के लिए कटऑफ डेट जनवरी 2012 से बढ़ाकर दिसम्बर 2012 कर दी है। इससे अब 10 हजार 790 सामान्य वर्ग के किसानों को कनेक्शन जारी करने का रास्ता साफ हो गया। इसके तहत दिसम्बर 2012 तक कृषि कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले सभी सामान्य वर्ग के आवदेकों को निगम द्वारा डिमांड नोट जारी किए जा रहे हैं। डिमांड नोट रजिस्टर्ड डाक के जरिए भेजे जा रहे हैं। डिमांड जमा होते ही कृषि कनेक्शन भी किए जा रहे हैं। निगम ने वर्ष 2012 के सामान्य वर्ग के आवेदकों के कृषि कनेक्शन की पेंडेसी भी समाप्त कर दी है।

किस जिले में कितने को फायदा
अजमेर सिटी में 109 सामान्य श्रेणी के आवेदकों, अजमेर जिले में 1518,भीलवाड़ा में 3420, नागौर में 172, झुंझुनू में 528, सीकर में 779,चित्तौडगढ़़ में 2329, राजसमंद में 982 तथा उदयपुर में 953 सामान्य श्रेणी के आवदेकों को कृषि कनेक्शन जारी होंगे।


स्वैच्छिक भार वृद्धि शिविर में 5 हजार 246 किसानों को मिली राहत

अजमेर.अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा चलाये जा रहे स्वैच्छिक भार वृद्धि योजना शिविर मंगलवार को सम्पन्न हुआ। शिविर के माध्यम से कृषि उपभोक्ताओं के कुल 5 हजार 246 आवेदनों का निस्तारण किया गया। प्रबंध निदेशक वी.एस.भाटी ने शिविर के अंतिम दिन नसीराबाद उपखंड पर चल रहे शिविर का निरीक्षण किया।

प्रबंध निदेशक वी.एस.भाटी ने बताया कि सभी कृषक जो स्वैच्छिक अपना विद्युत का भार बढ़ाना चाहते थे एवं जिन्होंने शिविर में आवेदन किया है उन्हें अब इस योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ये योजना किसानों की हितैषी योजना है। इस योजना के तहत जिन किसानों ने आवेदन किया है उनसे मात्र 30 रुपये प्रति एचपी की धरोहर राशि जमा करवायी गयी है। यह लाभ 31 दिसम्बर तक मिलेगा। इस योजना के माध्यम से अब किसान भविष्य में होने वाली सतर्कता जांच से भी बच सकते है।

भाटी ने बताया कि कुल प्राप्त 5 हजार 246 आवेदन में अजमेर जिले के 359,भीलवाड़ा के 187 नागौर के 441 झुंझुनूं के 536 सीकर के 470 बांसवाडा के 22 चितौडगढ़ के 2412,प्रतापगढ़ के 382, राजसमंद के 347 तथा उदयपुर के 90 आवेदन थे। इन 5 हजार 246 आवेदनों के माध्यम से कुल 22 हजार 530 एचपी का विद्युत भार बढ़ाया गया।

Published on:
13 Oct 2020 09:11 pm
Also Read
View All