अजमेर

अजमेर में 28 नई ग्राम पंचायतें गठित, अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति भी बनाई

पंचायत परिसीमन की अधिसूचना जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 11:51 PM IST
Feature image

अजमेर. आगामी पंचायत चुनावों से पूर्व अजमेर जिले में 28 नई ग्राम पंचायतें एवं एक पंचायत समिति गठित की गई है। इसके साथ ही जिले में पंचायत राज चुनावों की धुंध भी अब छंटना शुरू हो गई है। अजमेर जिले को जहां 28 नए सरपंच मिलेंगे वहीं एक प्रधान भी नया मिलेगा।

राज्य सरकार की ओर से शनिवार को पंचायत परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अजमेर जिले में अजमेर ग्रामीण के रूप में नई पंचायत समिति गठित की गई हैं। वहीं ग्राम पंचायतों में जवाजा पंचायत समिति में सर्वाधिक 10 ग्राम पंचायतें गठित की गई हैं।

जवाजा: गणेशपुरा, गोविन्दपुरा, लसाडिया, पाखरियावास, ठीकराना मेन्द्रातान, फतेहगढ़ सल्ला, शाहपुरा, बाडिया भाउ, भैरुखेड़ा व सातुखेडा को नई ग्राम पंचायतें सृजित की गई है।
मसूदा: खीमपुरा (बी), देवमगरी (बी), उत्तमी (बी), शिवनगर (बी), मानपुरा, शिवपुरा घाट (बी) को नई ग्राम पंचायतें बनाई गई है।

अरांई: काकलवाड़ा।
पीसांगन: केसरपुरा-मेवाडिय़ा, बांसेली, अलीपुरा।

सरवाड़: ताजपुरा, कल्याणपुरा, जड़ाना।
श्रीनगर: सराना, जिलावड़ा।

किशनगढ़: भिलावट, मोतीपुरा।
भिनाय: देवपुरा को नई ग्राम पंचायत बनाया गया है।

Updated on:
16 Nov 2019, 11:51 PM IST
Published on: