अजमेर

सामूहिक विवाह सम्मेलन में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

वैष्णव बैरागी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, शादी में अनावश्यक खर्चा रोकने का प्रयास
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2019, 1:11 AM IST
31 couples tied together in conjunction formula at the Mass Marriage
सामूहिक विवाह सम्मेलन में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मेवदाकलां (अजमेर). विवाह समारोह में दिखावा, विद्युत सजावट, दहेज, अनगनित मिष्ठान व लवाजमे की चकाचौंध से दूर सामूहिक विवाह सम्मेलन आजकल खूब होने लगे हैं। इससे निश्चय ही साधारण परिवारों को काफी राहत मिली है। रुपए की बर्बादी थम रही है। गरीब घरों के बेटा-बेटी विवाह कर हमसफर बन रहे हैं।

वैष्णव बैरागी समाज सेवा समिति के तत्वावधान में भी शनिवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इस दौरान 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। घटियाली स्थित कांटोला बालाजी परिसर में समाज के हजारों लोग विवाह समारोह के साक्षी बने।

इस दौरान वर यात्रा, तोरण मारने की रस्म, सात फेरे व वरमाला के कार्यक्रम हुए। आशीर्वाद समारोह में मुख्य अतिथि श्याम सुंदर अग्रावत प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी विकास परिषद ने कहा कि समाज में शिक्षा जरूरी है, क्योंकि बिना शिक्षा के इस आधुनिक युग में समाज उन्नति नहीं कर सकेगा। आज प्रतिस्पद्र्धा का युग है। इसमें जितनी शिक्षा ग्रहण करोगे उतना ही पाओगे।

व्यवसायी रामचंद्र वैष्णव किशनगढ़ ने कहा कि समाज में एकजुट होकर समाज का उत्थान करना चाहिए,ताकि समाज के गरीब परिवारों को अधिक आर्थिक संबल मिल सके। समारोह में बाबूलाल अग्रावत, श्याम सुंदर हरीद्वारा व आसाराम वैष्णव ने भी विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष शंकर दास वैष्णव, मुकुंददास वैष्णव,शिव शंकर वैष्णव, प्रेमचंद वैष्णव, भंवरदास वैष्णव, आत्माराम वैष्णव, घनश्याम दास वैष्णव, महावीर दास वैष्णव, दिनेश कुमार वैष्णव,रतन दास वैष्णव सहित हजारों महिला-पुरुष मौजूद रहे।

यहां से आए समाज के लोग

सामूहिक विवाह सम्मेलन में अजमेर, केकड़ी, मालपुरा, टोंक, सावर, सरवाड़, भिनाय, मसूदा, किशनगढ़,देवली, कादेड़ा, नसीराबाद, पुष्कर, ब्यावर, टोडारायसिंह सहित कई गांव-शहर से समाज के लोगों ने भाग लिया।

Published on: