अजमेर

Good news : आनासागर में चलाई जाएगी अब 34 बोट

निगम ने 1.59 करोड़ में दिया बोट संचालन का ठेका

2 min read
Jul 09, 2019
34 boats to be run in Anasagar
Good news : आनासागर में चलाई जाएगी अब 34 बोट

अजमेर. नगर निगम ने आनासागर झील (anasagar lake )में बोट संचालन का नया ठेका जारी कर दिया है। इस बार ठेका 1.59 करोड़ रुपए में जारी किया गया है। ठेका उदयपुर की एक कम्पनी ने लिया है। यह ठेका पिछले साल दिए गए ठेके से 1.4 करोड़ रुपए अधिक है। बोट संचालन के लिए निगम ने ऑनलाइन निविदा जारी की थी। चार कम्पनियों ने टेंडर दाखिल किए थे। सोमवार को बोट संचालन के ठेके की फाइनेंशियल बिड खोली गई। निगम ने इस बार 24 बोट के स्थान पर 34 बोट के संचालन का ठेका दिया है। निगम ने बोट संचालन का ठेका तीन साल पूर्व एक वर्ष के लिए 55 लाख रुपए में दिया था। बाद में दो वर्ष तक विस्तार दिया गया। अजमेर की ही एक कम्पनी ने आनासागर झील में 55 लाख रुपए में नाव संचालन का ठेका लिया था। जबकि वर्तमान ठेका 1.59 करोड़ रुपए में जारी किया गया है। वर्तमान ठेका पिछले ठेके से 1.4 करोड़ रुपए अधिक है।

महापौर ने आयुक्त को लिखा पत्र

पिछले माह महापौर ने आयुक्त को पत्र लिखकर कहा था कि समय सीमा गुजरने के बाद भी बोट संचालन का ठेका नहीं दिया गया। इससे निगम को वित्तीय हानि उठानी पड़ी है। जबकि महापौर ने जनवरी माह में निविदा की अनुमति जारी कर दी थी। महापौर ने आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र भी लिखा था। वहीं आयुक्त ने पलटवार करते हुए कहा था कि निगम को किसी तरह की हानि नहीं हुई है। इसके बाद ऑनलाइन ठेके जारी किए गए।
आनासागर के किनारे हो रही है कमाई

आनासागर झील शहर की सुंदरता में चार चांद लगा ही रही है। नगर निगम के लिए कमाई का बड़ा जरिया भी साबित हो रही है। निगम ने पूर्व में झील के किनारे लवकुश उद्यान में कैफेटेरिया संचालन का ठेका 37.80 लाख रुपए में दिया है। इससे पूर्व सुभाष उद्यान का ठेका 82 लाख रुपए में दिया गया। अब आनासागर में बोट संचालन का ठेका 1.59 लाख में दिया गया है।

Published on:
09 Jul 2019 05:26 pm