अजमेर

डिस्कॉम ने जारी किए 38 हजार कनेक्शन

अजमेर डिस्कॉम

less than 1 minute read
Jul 09, 2019
अजमेर डिस्कॉम

अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम ने चालू वित्तीय वर्ष के मई माह तक विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत घरेलू एवं अघरेलू श्रेणी के कुल 38 हजार &0 कनेक्शन जारी कर विद्युत उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया है। जिसमें सर्वाधिक घरेलू श्रेणी के &5 हजार 95 एवं अघरेलू श्रेणी के 2 हजार 9&5 विद्युत कनेक्शन है। प्रबंध निदेशक वी.एस.भाटी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के मई माह तक &5 हजार 95 घरेलू कनेक्शन जारी कर विद्युत उपभोक्ताओं के घरों को रोशन किया है। घरेलू कनेक्शनों में सर्वाधिक कनेक्शन उदयपुर सर्किल में 7980 है जबकि नागौर में &702, डूंगरपुर में &528, झुंझुनूं में &42&, प्रतापगढ़ सर्किल में &159, सीकर में &1&&, भीलवाड़ा में 2810,अजमेर शहर में 1851, अजमेर जिला सर्किल में 1602, बांसवाड़ा में 1521, चितौडग़ढ़ में 1&06 तथा राजसमंद में 1080 घरेलू कनेक्शन जारी किए गए है।

अघरेलू कनेक्शन

निगम ने मई माह तक 2 हजार 9&5 अघरेलू कनेक्शन जारी किए गए। जारी किए गए अघरेलू कनेक्शनों में सर्वाधिक कनेक्शन सीकर सर्किल में 5&8 जारी किए गए है जबकि झुंझुनूं में 424,भीलवाड़ा में &84,नागौर में &20,उदयपुर में 296, अजमेर जिला सर्किल में 220,अजमेर शहर में 212, चितौडग़ढ़ में 161,राजसमंद में 118, डूंगरपुर में 1&0, बांसवाड़ा में 100 तथा प्रतापगढ़ सर्किल में &2 अघरेलू कनेक्शन जारी किए गए है।

Published on:
09 Jul 2019 09:33 pm
Also Read
View All