अजमेर

महिला जुआघर : 6 महिलाएं खेल रही थीं ऐसा खेल, पुलिस ने पकड़ा

कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार मूंदड़ी मोहल्ला में एक मकान पर दबिश देकर जुआघर संचालक महिला समेत छह महिलाओं को जुआ खेलते पकड़ा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jun 2019, 2:01 PM IST
6 women caught playing gambling
महिला जुआघर : 6 महिलाएं खेल रही थीं एेसा खेल, पुलिस ने पकड़ा

महिला जुआघर संचालक समेत 6 महिलाएं पकड़ीं

अजमेर. कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार मूंदड़ी मोहल्ला में एक मकान पर दबिश देकर जुआघर संचालक महिला समेत छह महिलाओं को जुआ खेलते पकड़ा। थानाप्रभारी छोटीलाल मीणा ने बताया कि मूंदड़ी मोहल्ला में मुखबिर की सूचना पर शाम को दबिश दी गई। यहां पुलिस कार्रवाई में जुआघर चला रही पायल समेत पांच अन्य अन्य महिलाओं को ताशपत्ती से जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने दांव पर लगाए 16 हजार 670 रुपए बरामद किए।

टोकन से प्रवेश

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि पायल जुआघर चलाती है। यहां पर सिर्फ महिलाएं टोकन लेकर प्रवेश ले सकती है। टोकन के एवज में पायल रकम वसूलती है। वहीं महिलाओं को सुविधा मुहैया करवाती है। पुलिस मामले में गहनता से पड़ताल में जुटी है। पुलिस को किसी पुरुष की शह पर जुआघर संचालन का अंदेशा है। पुलिस ने दांव पर लगाए 16 हजार 670 रुपए बरामद किए।मामले की पड़ताल की जा रही है।

Published on: