अजमेर

जलग्रहण क्षेत्र में बारिश से बीसलपुर बांध में आया 60 सेमी पानी, 306.70 मीटर पर पहुंचा गेज

बांध की मुख्य आवक त्रिवेणी पर 1.50 मीटर का गेज, डाई नदी पर बने मुख्य जलस्रोत लसाडिय़ा बांध भी भरने की कगार पर
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2019, 9:39 PM IST
60 cm water came in the Bisalpur dam
Bisalpur dame

मेवदाकलां (अजमेर) . बीसलपुर बांध के जल ग्रहण क्षेत्र में पिछले दिनों से जारी बारिश के चलते पानी की लगातार आवक से बांध का जलस्तर सोमवार को 306.70 मीटर पहुंच गया। बांध में पिछले 24 घंटे मे 60 सेमी पानी की आवक दर्ज की गई। रविवार शाम को बांध का जलस्तर 306.10 मीटर दर्ज किया गया था।

बीसलपुर परियोजना के सहायक अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि सोमवार को बांध के जल ग्रहण क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। बांध की मुख्य नदी बनास सहित खारी व डाई नदी से पानी की आवक होने लगी है। सहायक नदी कोठारी, बेड़च व मैनाली समेत कैचमेंट एरिया के सभी नदी-नालों से आवक जारी है।

बंसल ने बताया कि बांध की मुख्य आवक त्रिवेणी पर 1.50 मीटर का गेज चल रहा है। खारी नदी पर मेहरूकलां व कादेड़ा के पास बने एनीकट्स की चादर चल गई है। वहीं डाई नदी पर बने मुख्य जलस्रोत लसाडिय़ा बांध भी भरने की कगार पर है। इसके अलावा अन्य एनीकट भी भर चुके हैं।

Published on: