
हिमांशु धवल
अजमेर। प्रदेश में जलशक्ति मिशन ( jal shakti mission ) के तहत घर-घर कनेक्शन देने की योजना से करीब 9 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। इस पर करीब 1350 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जलदाय विभाग चिह्नित गांव और ढाणियों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने में जुटे है। केन्द्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 15 करोड़ घरों में 2024 तक घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना है। प्रदेश में वंचित गांव-ढाणियों में चिह्म्ति गांव-ढाणियों में रहने वाले लोगों को घर-घर कनेक्शन देने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके तहत पाइप लाइन बिछाने, टंकी निर्माण सहित अन्य उपयोगी साधनों की कार्ययोजना को बनाकर मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। इसके बाद टेण्डर आदि प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग इस कार्य को पूरा करने में छह माह लगने का दावा कर रहा है। अजमेर जिले के जवाजा और पीसांगन के वंचित गांव व ढाणियों को इसके तहत जोड़ा जाएगा। इससे जल किल्लत से निजात मिलेगी वहीं आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
इतने गांव व ढाणी जुड़ेंगे
- 162 गांव व 110 ढाणी चम्बल भीलवाड़ा कलस्टर परियोजना शाहपुरा
- 180 गांव व 85 ढाणी चम्बल भीलवाड़ा कलस्टर परियोजना कोटड़ी
- 464 गांव व 755 ढाणी में बीसलपुर टोंक उनियारा-देवली टोंक
- 275 गांव व 508 ढाणी में बीसलपुर चाकसू पेयजल परियोजना टोंक
- 212 गांव व 558 ढाणी में बीसलपुर निवाई पेयजल परियोजना टोंक
- 97 गांव व 161 ढाणी में बीसलपुर नावां पेयजल परियोजना नागौर
- 161 गांव 256 ढाणी में बीसलपुर फागी पेयजल परियोजना
- 108 गांव 294 ढाणी में बीसलपुर दूदू परियोजना जयपुर
- 57 गांव फ्लोराइड नियंत्रण पेयजल परियोजना जवाजा
- 210 गांव 1473 ढाणी में बीसलपुर बस्सी पेयजल परियोजना
फैक्ट फाइल
1350 करोड़ रुपए होंगे खर्च
9 लाख परिवार होंगे लाभान्वित
4327 गांव में होंगे कनेक्शन
9159 ढाणियां भी जुड़ेगी
- जिले के जवाजा और पीसांगन के वंचित गांव और ढाणियों में घर-घर जल कनेक्शन देने की कार्ययोजना है। इससे 38 हजार से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे।
प्रहलाद पारीक, कार्यवाहक अधीक्षण पीएचईडी