
भूपेन्द्र सिंह . अजमेर
अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom के तहत आने वाले नागौर जिले के लाडनूं (ग्रामीण) सब डिवीजन से 3 हजार 831 खम्भे (पोलpoles ) गायब होने का मामला सामने आया है। लाखों रुपए के पोल गायबmissing, होने के मामले में निगम ने सब डिवीजन के 14 अभियंताओं officers व कर्मचारियों के खिलाफ जांच investigationशुरू करते हुए चार्जशीट जारी कर दी है।
अजमेर डिस्कॉम ने लाडनूं सब डिवीजन को 7 हजार 278 पोल जारी किए थे। अभियंताओं ने 3 हजार 447 पोल तो उपयोग में ले लिए लेकिन 3 हजार 831 पोल का हिसाब किताब ही नहीं है। इन पोल की कीमत करीब 96 लाख रुपए है। इस मामले में शिकायत निगम मुख्यालय को प्राप्त हुई थी। इसमें बताया गया था कि सब डिवीजन के अभियंता पोल का दुरुपयोग कर रहे हैं। पोलों को तोड़ कर उन्हें यहां-वहां लगाया जा रहा है। निगम ने शिकायत की जांच करवाई तो सही पाई गई। इसके बाद अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरु की गई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि अभियंताओं को निगम के पोलों का सही ढंग से उपयोग नहीं करने तथा उनका रिकॉर्ड से सहीं से नहीं रखने के कारण चार्जशीट जारी की गई है। मामले में अभियंताओं के साथ ही ठेकेदार फर्मों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
मेटेरियल गायब होना आमबात
नागौर जिले में निगम की सर्वाधिक बिजली चोरी होती है। यहां निगम कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा बिजली चोरों व ठेकेदारों को ट्रांसफार्मर, पोल व कंडक्टर बेचने/अवैध रूप से जारी करने के सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। पोल व तार के जरिए अवैध लाइन खींचकर बिजली चोरी की जाती है। हाल ही निगम ने एक गोदाम पर छापा मारकर कई बंडल तार भी जब्त किए थे इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई। कई कर्मचारी भी चिह्नित किए गए जिन्होंने निगम का माल बेचा।
राहत कोष में 1.5 करोड़ जमा कराएगा डिस्कॉम
अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम के कर्मचारी संघों ने भी मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 में एक दिन का वेतन देने पर सहमति जताई है। इसके तहत डिस्कॉम सवा करोड़ रुपए का योगदान देगा। प्रबन्ध निदेशक के अनुसार अधिकारियों व कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। कर्मचारियों के मूल वेतन में से एक दिन की कटौती कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाई जाएगी। डिस्कॉम के 11 जिलों में 15 हजार से अधिक कर्मचारी हैं।
निर्बाध रखें बिजली सप्लाई’
अजमेर डिस्कॉम के सभी अभियंताओं को हिदायत
अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक वी.एस.भाटी ने डिस्कॉम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर चल रहे लॉक डाउन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
प्रबंध निदेशक वी. एस. भाटी ने मंगलवार को निगम क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करने के दौरान 11 जिलों के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर उनके क्षेत्र में आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सभी सर्किल में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रख बिजली की सुचारू आपूर्ति रखी जाने के निर्देश दिए। भाटी ने कोरोना हेल्पडेस्क को भी अलर्ट रहने के निर्देश देने के साथ ही सभी कार्यालयों में सेनिटाइजर और मास्क आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहने का भरोसा दिलाया। सभी अधिकारियों को अपने जिलों में स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने को भी कहा गया है।
ऑनलाइन भुगतान की सलाह
डिस्कॉम सचिव एन.एल. राठी ने बताया कि उपभोक्ताओं से बिल जमा करने के लिए ऑनलाइन गेटवे का उपयोग करने का आग्रह किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन सेवा व ‘ऊर्जा मित्र’ एप का उपयोग करने की सलाह दी गई है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिन विद्युत बिलों की भुगतान तिथि 21 मार्च 2020 के बाद है उनकी तारीख बढ़ा दी जाएगी। उपभोक्ताओं की समस्या समाधान के लिए केन्द्रीय कॉल सेन्टर पर टोल फ्री 1800-180- 6565,1912 एवं लैंडलाइन फोन नम्बर 0145-2670118 भी जारी किए गए हैं।