अजमेर

गाय से टकराकर डिवाइडर लांघकर टे्रलर से टकराई कार

एक की मौत, दो घायल एक अन्य कार भी गाय की चपेट से आकर डिवाइडर पर चढ़ी, बाल बाल बचे चार जने
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Dec 2019, 5:00 AM IST
गाय से टकराकर डिवाइडर लांघकर टे्रलर से टकराई कार
गाय से टकराकर डिवाइडर लांघकर टे्रलर से टकराई कार,गाय से टकराकर डिवाइडर लांघकर टे्रलर से टकराई कार,गाय से टकराकर डिवाइडर लांघकर टे्रलर से टकराई कार,गाय से टकराकर डिवाइडर लांघकर टे्रलर से टकराई कार,गाय से टकराकर डिवाइडर लांघकर टे्रलर से टकराई कार

मांगलियावास (अजमेर).

अजमेर रोड पर एक कार गाय से टकराकर डिवाइडर लांघकर टे्रलर से जा टकराई। इससे कार में सवार एक जने की मौत हो गई, जबति एक महिला व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य हादसे में कुछ ही देर बाद एक अन्य कार भी गाय की चपेट में आकर असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि उस कार में सवार करीब चार जने बाल-बाल बच गए।

दिल्ली निवासी बैंक के जनरल मैनेजर एस विजय कुमार, पत्नी शुकेशनी व ड्राइवर डे बंगाली उर्फ श्याम सुंदर कार से दिल्ली से उदयपुर जा रहे थे। यहां जेठाना पुलिया के निकट अचानक उनकी कार के सामने गाय आ गई, जिससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर लांघकर ट्रेलर से जा टकराई। इससे कार में सवार जनरल मैनेजर एस विजयकुमार की मौत हो गई और उनकी पत्नी व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना के बाद मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय भिजवाया। घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से अलग किया और वाहनों को थाने ले गए। ट्रेलर चालक मौकै से फरार हो गया।

बाल-बाल बचे कार सवार

इस घटना के कुछ ही देर बाद एक अन्य कार भी गाय की चपेट में आकर असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि उस कार में सवार करीब चार जने बाल-बाल बच गए। सूचना पर मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Published on: