रोना जांच के लिए कर्मचारी का सैंपल लेकर लैब में भिजवा दिया गया
अजमेर. जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा के स्टाफ के एक सदस्य को जेएलएन अस्पताल के कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। कोरोना जांच के लिए कर्मचारी का सैंपल लेकर लैब में भिजवा दिया गया है । चिकित्सा विभाग के सूत्रों के अनुसार मंगलवार को चिकित्सकों की टीम संस्कृति स्कूल के सामने पावर हाउस के पास कलेक्टर स्टाफ सदस्य के निवास पर पहुंचे । जहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्वास्थ्य की जांच की ।
सर्दी- जुकाम के लक्षण के चलते कर्मचारी को जेएलएन अस्पताल भिजवा कर भर्ती करवाया । जांच के लिए सैंपल प्रक्रियाधीन है । सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर कर्मचारी को क्वॉरेंटाइन किया जा सकता है । रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो विभाग की टीम उनके संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग करेगी।