अजमेर

अजमेर के श्रमजीवी कॉलेज में एबीवीपी का कब्जा

अजमेर में छात्रसंध चुनाव, बुधवार सुबह सभी कॉलेजों में वोटों की गिनती हुई शुरू
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Aug 2019, 12:54 PM IST
abvp-wins-the-post-of-president-in-shramjeevi-college
श्रमजीवी कॉलेज का नतीजा एबीवीपी के पक्ष में

अजमेर. छात्रसंघ चुनाव के बाद मतगणना को लेकर बुधवार को अजमेर के सभी कॉलेज के विद्यार्थियों में उत्सुकता बनी रही। सभी छात्र नेता चुनाव परिणाम जानने को आतुर रहे। सबसे पहले नतीजा श्रमजीवी कॉलेज का आया। यहां

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के हेमंत ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अंतिमा को 08 वोटों से पराजित किया। हेमंत को 17 तथा अंतिमा को ०9 वोट मिले। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवार के समर्थकों ने जमकर नारे लगाए। एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। गुलाल उड़ाई।

अजमेर के सभी कॉलेजों में सुबह 11 बजे वटों की गिनती शुरू हो गई थी। इस दौरान छात्र नेताओं में उत्साह बना रहा। साथ में धडक़नें भी तेज होती रही।
मदस विवि में अभाविप के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामेश्वर छाबा और एनएसयूआई के उम्मीदवार शुभम चौधरी के बीच बीच कड़ा मुकबाला रहा।

मतगणना के शुरुआती रुझान में दोनों बराबरी पर चलते रहे। दोनों के बीच ज्यादा का अंतर नहीं रहा। कभी छाबा आगे हुए तो कभी चौघरी।

Updated on:
28 Aug 2019, 12:54 PM IST
Published on: