
अजमेर/किशनगढ़.
किशनगढ़ के अजमेर जयपुर राष्ट्रीय राजमाग सिथत नसीराबाद पुलिया के निकट स्लीपर कोच ओर ट्रोले के बीच सोमवार सुबह भिड़ंत हो गई। इससे बस में सवार 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को किशनगढ़ के यज्ञ नारायण चिकित्सालय पहुँछाया जा रहा है। बस जोधपुर से जयपुर के जा रही थी। घायलों में से 3-4 लोगों की हालत गभीर होने पर अजमेर रेफर किया जा रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंची।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल किशनगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अजमेर में रेफर किया गया। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों की हालत गंभीर होने से तत्काल डॉक्टर ऑपरेशन में जुट गए हैं।
पिछले साल हुआ था भयानक एक्सीडेंट
पिछल साल जुलाई में दौराई-तबीजी के निकट रोडवेज बस और डम्पर के बीच भयावह एक्सीडेंट हुआ था। रेत का डम्पर गलत दिशा में आकर पाली से जयपुर जा रही रोडवेज बस में घुस गया था। डम्पर ने बस की एक साइड को पूरी तरह खत्म कर दिया था। इसमें करीब 9 से ज्यादा यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी।