अजमेर

accident : कार का टायर फटा, डिवाइडर से जा टकराई

कार में सवार यात्री सुरक्षित  
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2019, 7:54 PM IST
accident : कार का टायर फटा, डिवाइडर से जा टकराई
accident : कार का टायर फटा, डिवाइडर से जा टकराई

अजमेर.

शहर के वैशाली नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक चलती कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार में तीन सवारियां थीं। गनीमत रही कि हादसे में किसी के चोटें नहीं आईं।

वैशाली नगर निवासी टैक्सी संचालक लालचंद ने बताया कि कार ऑनलाइन टैक्सी में लगाई गई है। वह वैशाली नगर से एक परिवार की दो सवारियां लेकर पुष्कर रोड स्थित एक निजी अस्पताल जा रहा था।

पेट्रोल पम्प के समीप अचानक रास्ते में कार का अगला टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद सवारियां अन्य वाहन से निजी अस्पताल चली गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टै्रक्टर की मदद से कार को सड़क किनारे किया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।

बारदाने के गोदाम में लगी आग

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

कृष्णापुरी क्षेत्र में शुक्रवार को बारदाने के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। सूचना पर अग्निशमन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम शेखवानी का कृष्णापुरी क्षेत्र में बारदाने का गोदाम है। सुबह करीब 10.30 बजे गोदाम में आग लग गई। सूचना पर शेखवानी मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान अग्निशमन की गाडिय़ां भी मौके पर पहुंच गई और शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Published on: