अजमेर

Rape-शादी का झांसा देकर देहशोषण का आरोपी गिरफ्तार

अलवर गेट थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी की पुलिस को 4 माह से तलाश थी  
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2019, 3:03 PM IST
Rape-शादी का झांसा देकर देहशोषण का आरोपी गिरफ्तार
Rape-शादी का झांसा देकर देहशोषण का आरोपी गिरफ्तार

अजमेर.

तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर देहशोषण के आरोपी को अलवर गेट थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पुलिस को 4 माह से तलाश थी। उसने बुधवार शाम को अदालत में सरेंडर किया था। जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
सहायक पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि चार माह पहले 15 जुलाई को पीडि़ता ने शिकायत दी कि वह तलाकशुदा है। उसे रेलवे के लोको कारखाने में कार्यरत राजा साइकिल रेलवे क्वाटर्स निवासी रेलवे कर्मचारी हिमांशु माथुर ने उससे सम्पर्क किया। आरोपी ने उससे जान पहचान बढ़ाई। उसने शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका देहशोषण किया। पीडि़ता ने जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन आरोपी हिमांशु फरार हो गया। उसने बुधवार को अदालत में सरेंडर किया। जिसे शुक्रवार को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।
शादी की बात पर बनाई दूरी
पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि उसके पहले पति से तलाक हो चुका था। वह कैटरिंग का काम करके अपने दो बच्चों का गुजर बसर कर रही थी लेकिन आरोपी उससे सम्पर्क बढ़ाते हुए शादी के सब्जबाग दिखाए। वह 4 साल तक सम्पर्क में रहा लेकिन शादी की बात करते ही दूरियां बना ली।

Published on: