अजमेर

निकाय चुनाव के बागियों पर गिरी गाज, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

पुष्कर में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ा था पालिका चुनाव

less than 1 minute read
Dec 03, 2019
निकाय चुनाव के बागियों पर गिरी गाज, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

पुष्कर.
निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे वालों पर कार्रवाई का डंडा चल गया है। Pushkar नगर पालिका चुनाव (Nikay Chunav Ajmer )के दौरान कांगे्रस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले छह बागी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित (Expelled for six years ) कर दिए गए हैं। इनमें तीन पूर्व पार्षद तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष का पति शामिल है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंजूकुर्डिया ने बताया कि पालिका चुनाव में वार्ड 1 से पूर्व पार्षद सुभाष राठौडिय़ा, वार्ड 3 से पूर्व पार्षद हरीश धौलपुरिया, वार्ड 25 से पूर्व पार्षद कमला खटीक तथा चांदमल उदय ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडा था। चुनाव प्रभारी बगरू विधायक गंगा देवी सहित पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर तथा ब्लॉक अध्यक्ष मंजू कुर्डिया ने बैठक कर समझाइश भी की थी। बागी उम्मीदवारों के चुनाव लडऩे से कांगे्रस के अधिकृत प्रत्याशी चुनाव हार गए। इन सभी चारों बागी को हाइकमान के निर्देशानुसार पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित Expelled for six years कर दिया गया है।


ऊर्जावान नगर अध्यक्ष की कवायद शुरू-
पालिका चुनाव में हार के बाद कांगे्रस के पुष्कर संगठन में भारी फेरबदल की कवायद शुरू हो गई है। ब्लॉक अध्यक्ष मंजू कुर्डिया ने बताया कि संगठन को मजबूती देने के लिए ऊर्जावान युवा को नगर कांगे्रस अध्यक्ष पद की कमान सौंपने पर विचार किया जा रहा है ताकि युवा पार्टी से जुड़ सकें तथा पार्टी को नई सोच, नया आयाम मिल सकेगा।

Published on:
03 Dec 2019 11:32 pm
Also Read
View All