अजमेर

अचानक आए तूफान से हिल गए अफसर, अब लिया इतना बड़ा फैसला

स्कूली बच्चों द्वारा नारेबाजी का मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन बैकफुट पर आ गया है।
less than 1 minute read
Apr 08, 2019
ajmer collector
ajmer collector

अजमेर.

मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप के तहत होने वाली गतिविधियों में अब सरकारी कर्मचारी अधिकारी ही शामिल होंगे। पिछले दिनों पुष्कर में स्वीप के तहत आयोजित प्रभातफेरी में स्कूली बच्चों द्वारा नारेबाजी का मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन बैकफुट पर आ गया है।

अजमेर से पुष्कर तक मानव शृंखला बनाए जाने के कार्यक्रम को स्थगित करने के साथ ही स्कूली बच्चों को इससे दूर रखने का निर्णय किया गया है। लोकसभा आमचुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत स्वीप गतिविधियों को प्रभावी रूप से सम्पादित करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की तैयारी बैठक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई।

प्रभातफेरी 10 को

10 अप्रेल को जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा सुबह 7 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके प्रभारी एडीएम अरविंद कुमार सेंगवा हैं। प्रभातफेरी में 7 स्थानों से दल आरम्भ होकर बजरंगगढ़ चौराहा पर एकत्र होंगे। कृषि विभाग के उपनिदेशक वी. के. शर्मा का दल बीकानेर मिष्ठान वैशाली नगर से, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एम. एस. रावत का दल देहली गेट से, देवस्थान विभाग के सहायक निदेशक गिरिश बच्चानी का दल राजस्व मंडल से, सिविल डिफेंस के विजय यादव का दल कचहरी रोड से, जिला आबकारी गिरवर शर्मा का दल जेल चौराहे से, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल गु्रप 2 का दल फॉयसागर पुलिस चौकी से तथा जिला परिवहन अधिकारी राजीव शर्मा का दल बस स्टैंड से प्रभातफेरी आरम्भ कर बजरंगगढ़ चौराहे पर पहुंचेंगे। अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक गांधी भवन से नया बाजार होते हुए बजरंगगढ़ तक के लिए प्रभातफेरी निकालेंगे। इसी प्रकार 16 अप्रेल को भी विभिन्न स्थानों पर साइकिल रैली का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा

Published on:
08 Apr 2019 08:44 am