30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाह रे सिंधी वाह…अजमेर में हुई एयर स्ट्राइक, दिखे मिराज प्लेन और ब्रह्मोस मिसाइल

एयर स्ट्राइक की यह झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 6 Apr 2019, 4:02 PM IST

air strike

air strike

अजमेर.

सिंधियों के ईष्टदेव झूलेलाल की जयंती चेटीचण्ड के मौके पर शनिवार को शहर सिंधियत के रंग में रंगा नजर आया। वाह रे सिंधी वाह..के नारों से शहर गूंज उठा है। शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसमें लगभग 65 हाईटेक और अत्याधुनिक झांकियां शामिल हैं। अजमेर में एयर स्ट्राइक

और मिराज प्लेन-ब्रह्मोस मिसाइल देखकर लोग हैरान हैं। एयर स्ट्राइक की यह झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

पूरे शहर में चेटीचण्ड महोत्सव के कार्यक्रम प्रारंभ हो चुके हैं। कॉलोनियों के सामुदायिक भवन और मंदिरों में भजन कीर्तन सहित छेज का कार्यक्रम हुआ। देशभर में लोकप्रिय अजमेर के चेटीचंड जुलूस की शुरुआत दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम से हुई। पूज्य बहिराणा साहिब की ज्योति प्रज्जवलित की गई।

यूं बढ़ रही है शोभायात्रा
शोभायात्रा फव्वारा चौराहा, आगरा गेट, नया बाजार, चूड़ी बाजार, जीपीओ, स्टेशन रोड की तरफ बढ़ रही है। यहां से यह पड़ाव, संत कंवरराम धर्मशाला, केसरगंज, रावण की बगीची, त्रिलोक नगर, आशागंज पहुंचेंगी। इसके बाद राजेन्द्र स्कूल, गुरुनानक स्कूल, नानक का बेड़ा, हालाणी दरबार, डिग्गी चौक, सिनेमा रोड, कवंडसपुरा, मदार गेट, क्लॉक टावर, स्टेशन रोड, गांधी बाजार, नला बाजार, दरगाह बाजार, धानमंडी, देहली गेट होते हुए गंज गुरुद्वारे पर समापन होगा। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

नयनाभिराम झांकियां
जुलूस में नयनाभिराम झांकियां शामिल हैं। इनमें एयर स्ट्राइक की झांकी, आईपीएल टीम, भगवान झूलेलाल का अवतरण, भगवान भोलेनाथ, झूलेलाल का चांद पर बैठा हुआ अवतार, गणेश, पार्वती, विष्णु-लक्ष्मी, चुनाव में ईवीएम से मतदान की झांकी शामिल हैं। इसके अलावा सिंधी समुदाय के विभिन्न संतों-महात्माओं की झांकी, सिंधी सभ्यता, भारतीय संस्कृति और इतिहास की झांकी भी शामिल है।