अजमेर

सरोवर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर नजर, तैनात हैं एडवांस स्वीमर

डिप डाइविंग किट, बॉट, लाइफ जैकेट सहित अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध, पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर एसडीआरएफ दल तैनात  

2 min read
Nov 08, 2019
सरोवर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर नजर, तैनात हैं एडवांस स्वीमर

चन्द्र प्रकाश जोशी

अजमेर. तीर्थराज पुष्कर सरोवर में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर नजर जमी हुई है। सरोवर के 52 घाटों पर इस बार अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) का दल तैनात है। पलक झपकते ही डिप डाइविंग किट से लैस एडवांस स्वीमर सरोवर के पैंदे में जाकर भी डूबने की स्थिति में श्रद्धालु की जान बचा सकता है।अन्तराष्ट्रीय पुष्कर मेले में धार्मिक कार्यक्रमों का एकादशी स्नान के साथ आगाज होगा, इसमें हजारों श्रद्धालुओं के एक साथ घाटों पर स्नान के दौरान एसडीआरएफ के जवान सुरक्षा के लिए तैनात है। सरोवर में श्रद्धालु के आपातकालीन स्थिति में डूबने की स्थिति पर तत्काल रेस्क्यू कर उनकी जान बचाने के लिए विशेष दल 24 घंटे ड्यूटी दे रहा है।

एडवांस स्वीमर-24 घंटे किट में मुस्तैद

कंपनी कमांडर घाट पर एडवांस स्वीमर डिप डाइविंग किट में 24 घंटे तैनात रहता है। इस किट में ऑक्सीजन सिलैण्डर सहित अन्य उपकरण होते हैं। एडवांस स्वीमर पानी में डूबा व्यक्ति चाहे मटमैले पानी में हों चाहे दलदल में फंसा हो उसे ढूंढ कर तत्काल पानी से बाहर निकाल कर जान बचाने में सक्षम है।

ये उपकरण भी सरोवर के घाटों पर उपलब्ध

एसडीआरएफ के जवानों के साथ लाइफ जैकेट, लाईफ ब्वाय, रस्से, बोट सहित अन्य उपकरण उपलब्ध हैं। प्रदेश के सात संभागों से 7 कंपनी तैनातएसडीआरएफ कमांडेंट तेजराज सिंह खरोडिय़ा के अनुसार राज्य आपदा प्रतिसाद बल की 7 कंपनी राज्य के 7 संभाग में तैनात है। जो राज्य में बाढ़, भूकम्प, आपदा सहित विशेष मेलों, त्यौहार पर अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए तैनात रहता है। इसी ते तहत पुष्कर के 52 घाटों पर एक दल तैनात किया गया है।

अब तक शत प्रतिशत सफलता

सरोवर में डूबी नागौर के खोड़वा निवासी महिला प्रभा देवी (40) पत्नी परसाराम जाट डूब गई जिसे सुरक्षित निकाल कर जिंदा बचा लिया गया। इस बार डूबने के मौत के आंकड़ों पर विराम लगाना प्राथमिकता है। इस मेले में रेस्क्यू में शत प्रतिशत सफलता रही है।

Published on:
08 Nov 2019 07:00 pm
Also Read
View All