अजमेर

तीन साल बाद खोले बीसलपुर बांध के 17 गेट

जलग्रहण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश, 3 लाख क्यूसेक पानी की निकासी
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2019, 8:56 PM IST
तीन साल बाद खोले बीसलपुर बांध के 17 गेट
बीसलपुर बांध के सत्रह गेट खोलने के बाद उफनता पानी।

अजमेर.. बीसलपुर बांध के जलग्रहण क्षेत्र तथा चित्तौडगढ़़ व भीलवाड़ा जिले में मूसलाधार बारिश होने से भारी जलआवक पर रविवार को 17 गेटों से पानी की निकासी की गई। बांध के 17 गेटों से हर घंटे 3 लाख 500 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। इससे पहले सुबह 12 गेट खोलकर करीब 2 लाख 16 हजार क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। शाम को पानी की आवक कम होने पर बांध के 7 गेट बंद कर दिए। उसके बाद बाकी 10 गेट से 1 लाख 80 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

2016 में खुले थे सभी गेट
एईएन मनीष बंसल ने बताया कि बीसलपुर बांध से वर्ष 2016 में सभी गेटों को खोलकर पानी की निकासी की गई थी। अब तीन साल बाद फिर से बांध के कुल 17 गेट खोलकर पानी की निकासी गई।

त्रिवेणी अपने रिकॉर्ड उफान पर

बनास नदी रविवार को भी रिकॉर्ड उफान पर रही। त्रिवेणी का गेज रविवार सुबह 6.50 मीटर पर चल रहा था। शाम को 5.70 मीटर पर त्रिवेणी का गेज चल रहा है। बांध की सहायक डाई व खारी नदी से भी पानी की भारी आवक जारी है।
डूब क्षेत्र में हाई अलर्ट

बीसलपुर बांध से छोडे गए पानी से बांध के डाउन स्ट्रीम में पानी की भारी की निकासी की गई। इससे रपटों पर पानी आने से कई मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए। बांध प्रशासन ने डूब क्षेत्र के लोगों को भी हाई अलर्ट किया है।

Published on: