अजमेर

पीएम मोदी और अमित शाह पर बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव में संभालेंगे भाजपा की नैया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश सरकार की मुखिया, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रदेश के मंत्री शामिल हैं।
2 min read
Jan 12, 2018
pm modi and amit shah in election
amit shah

चंद्रप्रकाश जोशी/अजमेर।

राजस्थान में अजमेर एवं अलवर लोकसभा उपचुनाव सहित मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के 40 स्टार प्रचारक चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश सरकार की मुखिया, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रदेश के मंत्री शामिल हैं। लेकिन अजमेर से शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी को इस स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की जो सूची शामिल की गई है इसमें मोदी, शाह, सिंह के साथ केन्द्रीय मंत्रियों में पीयूष गोयल, सी.आर. चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत को शामिल किया गया है। वहीं संगठन के लिहाज से राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल, राष्ट्रीय सह महामंत्री वी. सतीश, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश प्रभारी अविनाशराय खन्ना, प्रदेश सहप्रभारी गोपाल शेट्टी, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर, सांसद दुष्यंत सिंह, निहारिका राजे, सांसद अर्जुन मीणा को शामिल किया गया है।

प्रदेश के ये मंत्री व अन्य शामिल

अरुण चतुर्वेदी, राजेन्द्र राठौड़, कालीचरण सर्राफ , यूनुस खान, डॉ. रामप्रताप, प्रभुलाल सैनी, हेमसिंह भड़ाना, बाबूलाल वर्मा, श्रीचंद कृपलानी, अनिता भदेल, पुष्पेन्द्र सिंह, मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, जनार्दन गहलोत, देवस्थान अध्यक्ष एस.डी. शर्मा, सफाई आयोग अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल, वृद्धजन आयोग अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव, जल वितरण अध्यक्ष रोहिताश शर्मा, विधायक प्रहलाद गुंजल।

स्टार प्रचारकों में देवनानी शामिल नहीं

स्टार प्रचारकों में अजमेर के विधायक व शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी को स्टार प्रचारकों में शाामिल नहीं करना चर्चा का विषय है। जबकि विगत लोकसभा चुनाव में उत्तर से भाजपा को सर्वाधिक 35 हजार 778 मतों से जीत दिलाई थी। संभवत: इसे बरकरार रखने के लिए उन्हें स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में सघन कार्य के लिए ही सूची में शामिल नहीं किया है।

कांग्रेस के दिग्गजों को टक्कर का तोड़

कांग्रेस के दिग्गज व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व गुर्जर समाज के नेता सचिन पायलट के तोड़ के लिए भाजपा ने दुष्यन्त सिंह, निहारिका राजे, विधायक प्रहलाद गुंजल, राजेन्द्र गहलोत, जनार्दन गहलोत को स्टार प्रचारक के रूप में उतारा है। वहीं तीनों उपचुनाव क्षेत्रों में मतदाताओं के बाहुल्य क्षेत्रों में संबंधित प्रचारकों की सभाएं व दौरे का आयोजन तय होगा।

Published on:
12 Jan 2018 07:40 am