अजमेर

महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने संदिग्ध हालात में गटका विषाक्त

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में करवाया भर्ती, हालत गम्भीर, सिविल लाइंस थाना पुलिस कर रही है मामले की पड़ताल

less than 1 minute read
Aug 07, 2025
महिला रेजीडेंट डॉक्टर के विषाक्त सेवन की घटना के बाद अस्पताल पहुंचे प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया, अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे, डॉ. संजीव माहेश्वरी व सिविल लाइंस थाने के एएसआई भीम सिंह।

अजमेर(Ajmer News). जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में बुधवार रात महिला रेजीडेंट हॉस्टल में एनेस्थिसिया विभाग की रेंजीडेंट डॉक्टर संदिग्धावस्था में अचेतावस्था में मिली। उसको जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। सिविल लाइंस थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के अनुसार रेजीडेंट डॉक्टर ने विषाक्त सेवन किया है। सूचना पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे व डॉ. संजीव माहेश्वरी भी अस्पताल पहुंच गए। लगातार हालत बिगड़ने पर गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया। देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने का निर्णय किया।

बयान देने की स्थिति में नहीं

इधर, सूचना मिलने पर कोतवाली थाना व सिविल लाइंस थाना पुलिस पहुंच गई। हालांकि रेजीडेंट डॉक्टर बयान देने की स्थिति में नहीं थी। सहायक उप निरीक्षक भीमसिंह ने बताया कि महिला डॉक्टर बयान देने की स्थिति में नहीं है। महिला चिकित्सक के परिजन को सूचित किया गया है। परिजन के आने के बाद ही विषाक्त सेवन के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इनका कहना है...

महिला रेजीडेंट ड़ॉक्टर की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर देर रात अस्पताल पहुंचे। आईसीयू में उपचार किया जा रहा है।डॉ. अरविन्द खरे, अधीक्षक, जेएलएन अस्पताल

Also Read
View All

अगली खबर