अजमेर

Ajmer Discom : 3563 जगह छापे, 1896 जगह पकड़ी बिजली चोरी

विशेष साप्ताहिक जांच अभियान : लगाया 3.82 करोड़ जुर्माना
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2019, 11:07 AM IST
Feature image

अजमेर. बिजली चोरी के खिलाफ जारी विशेष साप्ताहिक जांच अभियान में अजमेर विद्युत वितरण निगम की टीम ने डिस्कॉम क्षेत्र के 11 जिलों में 3563 स्थानों पर एक साथ छापा मारा। इनमें बिजली चोरी के 1896 मामले सामने आए। डिस्कॉम के 625 अभियंताओं ने कार्रवाई को अंजाम दिया। बिजली चोरों के खिलाफ 3 करोड़ 82 लाख 86 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
प्रबंध निदेशक वी. एस. भाटी ने बताया कि अजमेर शहर वृत्त में बिजली चोरी के 69 मामले पकड़ में आए। इन पर 10.11 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह अजमेर जिला सर्किल में 53 मामलों में 13.03 लाख, भीलवाड़ा में 241 मामलों में 34.17 लाख, नागौर में 336 मामलों में 78.01, झुंझुनूं में 362 मामलों में 53.94 तथा सीकर में 196 मामले पकड़े गए। इन पर 119.05 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं उदयपुर में 146 मामलों में 19.6 लाख, राजसमंद में 60 मामलों में 8.17 लाख, बांसवाड़ा में 73 मामलों में 6.1 लाख, डूंगरपुर में 46 मामलों में 3.86 लाख, चित्तौडगढ़़ में 199 मामलों में 22.95 लाख तथा प्रतापगढ़ में 115 मामलों में 13.87 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

यह भी पढ़े...

निर्बाध आपूर्ति व बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई हमारी प्राथमिकता

अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक वी.एस.भाटी ने कहा कि शहरों और गांवों में प्रत्येक उपभोक्ता तक निर्बाध आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है। फ ीडर इंचार्ज और अभियंता बिजली चोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। राजस्व वसूली के लिए संवेदनशीलता से काम किया जाए। भाटी ने नागौर जिले के कुचामन शहर में कुचामन, डीडवाना, लाडनूं व मकराना उपखण्ड़ों के फ ीडर इंचार्जों एवं अभियंताओं की बैठकों में बात कही।

बैठक में राजस्व वसूली, छीजत, तकनीकी एवं वाणिज्यि, छीजत जले ट्रासंफ ार्मर बदलने की प्रगति समीक्षा, कन्ज्यूमर टैगिंग में अपडेशन, सिंगल एवं थ्री फेज के बंद व खराब मीटर बदलने, औसत बिलिंग, फ ोटो रीडिंग एवं रीडिंग की क्रॉस चेकिंग, अधिक बकाया राशि के डीसी एवं पीडीसी उपभोक्ताओं से वसूली सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में निदेशक तकनीकी एम बी पालीवाल, संभागीय मुख्य अभियंता अजमेर जोन एन.एस.निर्वाण, टी ए मुकेश बाल्दी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Updated on:
11 Dec 2019, 11:07 AM IST
Published on: