अजमेर

Rain in Ajmer: पहले भर गया घरों में पानी, अब बीमारियां फैलने का डर

चिकित्सा विभाग की टीमें नहीं पहुंची
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Aug 2019, 3:48 PM IST
Ajmer Heavy Rain water in house
Rain in Ajmer: पहले भर गया घरों में पानी, अब बीमारियां फैलने का डर

Heavy Rain Ajmer पिछले तीन दिनों से पानी घिरे मकानों में कई बच्चे बीमार हैं, बुजुर्ग बीमार हैं, जिन्हें उपचार की दरकार है। पानी की सीलन एवं मच्छरों की तादाद बढऩे से यहां संकट गहरा सकता है। मगर बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ लोगों के स्वास्थ्य की किसी को चिंता नहीं है। इस क्षेत्र में न तो चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का सर्वे हुआ और न घरों में दवाइयों की सप्लाई।
(Vaishali Nagar Ajmer) वैशालीनगर की सागर विहार कॉलोनी, गुलमोहर कॉलोनी में तीन दिनों से पानी भरा हुआ है, कुछ जगह जलस्तर घटने से राहत मिली है लेकिन अभी भी सैकड़ों मकान पानी से घिरे हुए हैं। इन घरों में जब पत्रिका टीम पहुंची तो जानकारी मिली कि यहां ना तो कोई चिकित्सा विभाग के चिकित्सक पहुंचे न कोई नर्स या कर्मचारी। झील के पेटे में इन कॉलोनियों के पास बस्ती के कई घरों में लोग अब बीमार होने लगे हैं। कोई सिर दर्द तो बुखार व खांसी-जुकाम की शिकायत कर रहे हैं।
केस : 1
सागर विहार सेक्टर तीन में रहे वाली काजल ने बताया कि लगभग सभी घरों में पानी भरा हुआ है। यहां अभी तक कोई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। एक दिन पूर्व एक एम्बुलेंस पीछे की कॉलोनी में पहुंची मगर वह किसके लिए आई पता नहीं है। एम्बुलेंस के दो पहिए भी पानी (जमीन) में धंस गए थे। सरकार से मांग करती हूं कि पीछे बस्ती व कॉलोनी में सर्वे करवाएं यहां बच्चे एवं बुजुर्ग बीमार है।
केस : 2
गुलमोहर कॉलोनी निवासी सुनीता के अनुसार यहां दो-तीन दिनों से पानी भरा हुआ है, घरों में पानी पहुंच गया। बच्चे भी बीमार हैं। आसपास के घरों में कई लोग बीमार है। जो नहीं है वे भी बीमार हो सकते हैं। क्षेत्र में अभी तक किसी भी घर में कोई चिकित्सा टीम नहीं पहुंची है।

Published on: