अजमेर

Ajmer Lok Sabha Election 2019 Live Update: बहुत कीमती है वोट, सिर्फ डेढ़ घंटा है आपके पास

धूप के बावजूद बूथों पर मतदान जारी है। मतदान के लिए शाम 6 बजे तक समय निर्धारित किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Apr 2019, 4:29 PM IST
vote caste
Lok sabha election 2019

अजमेर.

लोकसभा चुनाव के तहत अजमेर संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी है। मतदाता घरों से निकलकर बूथ पर पहुंच रहे हैं। भले ही तापमान का ग्राफ 42 डिग्री तक पहुंच गया है, लेकिन लोगों में मतदान का उत्साह कायम है। अब मतदान के लिए सिर्फ डेढ़ घंटा शेष है। शाम 6 बजे बूथ के अंदर पहुंचने वाले ही मतदान कर सकेंगे।

सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान का दैार जारी है। शाम 4 बजे तक अजमेर में मतदान 50.74 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। पारा उछलकर 42 डिग्री पर पहुंच गया है, लेकिन लोगों का मतदान के प्रति जुनून बरकरार है। झुलसाने वाली धूप के बावजूद बूथों पर मतदान जारी है। मतदान के लिए शाम 6 बजे तक समय निर्धारित किया गया है।

कहीं टेंट तो कहीं शानदार इंतजाम

अधिकांश बूथ पर टेंट लगाए गए हैं। लेकिन आदर्श बूथ सबसे शानदार हैं। यहां लोगों के लिए टेंट में कुर्सियां और टेबल लगाए गए हैं। लोगों के लिए पानी-चाय की व्यवस्था भी की गई है।

किन्नरों ने किया मतदान
लाखन कोटड़ी क्षेत्र में किन्नरों ने भी उत्साह से मतदान किया। उन्होंने मतदान के बाद सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाए।लाखन कोटड़ी के बंबइया चौक स्थित केंद्र पर किन्नर उत्साह से मतदान करने पहुंचे। यहां मतदान को लेकर किन्नर समुदाय में विशेष उत्साह दिखा। पिछले दिनों जिला प्रशासन ने स्वीप अभियान के दौरान किन्नरों से वोट देने की अपील भी की थी।

Updated on:
29 Apr 2019, 4:29 PM IST
Published on: