अजमेर

ajmer loksbha election 2019: घूंघट की ओट से यूं डाला वोट…….देखें वीडियो

महिलाओं ने घूंघट में मतदान किया। मतदान शुरू हुए दो घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। फिलहाल 11-12 प्रतिशत मतदान ही हो पाया
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Apr 2019, 9:40 AM IST
womens in veil
Ajmer Lok Sabha Election 2019 Live Update

अजमेर.

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शहर से गांव तक चुनाव महोत्सव में लोग शामिल हो रहे हैं। अजमेर के निकटवर्ती माकड़वाली गांव में महिलाएं वोट देने निकली। महिलाओं ने घूंघट में मतदान किया। मतदान शुरू हुए दो घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। फिलहाल 11-12 प्रतिशत मतदान ही हो पाया है।

गुर्जर बाहुल्य है गांव
माकड़वाली गुर्जर बाहुल्य गांव है। यहां महिलाएं सुबह घरों से वोट देने निकली। महिलाओं ने घूंघट निकाल रखे थे। यहां सदियों से घूंघट निकालने की परम्परा है। इसके चलते बुजुर्ग और युवा महिलाएं भी परम्परा को बनाए हुए है। मालूम हो कि राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में घूंघट परम्परा अब तक कायम है।

मतदान का उत्साह
अजमेर संसदीय क्षेत्र के तहत पुष्कर, नसीराबाद, केकड़ी, किशनगढ़, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, दूदू और मसूदा विधानसभा क्षेत्र शामिल है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। गांवों से शहरों तक लोग घरों से मतदान के लिए निकलने शुरू हो चुके हैं। सुबह का वक्त होने से लोग मतदान में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।

Published on: