अजमेर

Ajmer-Nasirabad: हादसा बीर घाटी में आपस में टकराई रोडवेज कई घायल

नसीराबाद के पास हुआ हादसा

less than 1 minute read
Jul 28, 2019
Ajmer-Nasirabad: Accident of two roadways bus in beer ghati
Ajmer-Nasirabad: हादसा बीर घाटी में आपस में टकराई रोडवेज कई घायल

अजमेर/नसीराबाद.
जिले के नसीराबाद (Nasirabad) में रविवार सुबह रोडवेज की दो बसे टकराने से कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर प्रशासन व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार अजमेर से कोटा की ओर जा रही बस बीर घाटी में भीलवाड़ा से सरदार शहर जा रही रोडवेज बस आमने-सामने से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची नसीराबाद पुलिस ने को निजि एम्बुलेंस की सहायता से घायल देवलियाकला निवासी अक्षय, नीलम, प्रियंका, बडग़ांव (नागौर) निवासी सूरज, दशरथ, विजयनगर निवासी दीपक व प्रियांश व सरदार शहर आगार का बस चालक नरेन्द्र को नसीराबाद अस्पताल पहुंचाया। जहां से बस चालक को अजमेर रेफर कर दिया गया। वाहनों को सडक़ से एक ओर करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजमेर से कोटा जा रही बस चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा बस पलट जाती।

Published on:
28 Jul 2019 02:31 pm