अजमेर

Ajmer News :  तीन गायों की मौत, आठ बीमार

बीमार गायों को भेजा किशनगढ़ व टोल्फा कांजी हाउस में 570 के करीब लावारिस पशु
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2019, 8:55 PM IST
Ajmer News :  तीन गायों की मौत, आठ बीमार
Ajmer News :  तीन गायों की मौत, आठ बीमार

- सर्दी से बचाव के लिए शेड, लेकिन नहीं लगे तिरपाल
अजमेर. नगर निगम की ओर से संचालित कांजी हाउस में पिछले दो दिनों में तीन गायों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 बीमार गायों को किशनगढ़ और पुष्कर स्थित टोल्फा भेजा गया। सर्दी से बचाव के लिए शेड के चहुंओर तिरपाल अथवा बोरियां आदि अभी तक नहीं लगाई गई है। ऐसे में गायों की मौत सर्दी से होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।

पंचशील स्थित नगर निगम के कांजी हाउस में शहर में विचरण करने वाली गाय, सांड और बछड़ों को पकडकऱ रखा जाता है। प्रतिदिन 25-30 लावारिस पशुओं को पकड़ा जाता है और जंगल में छोड़ा भी जाता है। कांजी हाउस में शनिवार को दो और रविवार को एक गाय मृत मिली। मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम कांजी हाउस पहुंची। वहां पर बीमार गायों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आठ गाय बीमार मिली। इसमें से पांच बीमार गायों को किशनगढ़ के पशु चिकित्सालय और तीन गायों को पुष्कर स्थित टोल्फा पशु चिकित्सालय भिजवाया गया। रविवार को मृत गाय का पोस्टमार्टम करवाया गया। निगम का दावा है कि पोस्टमार्टम में गायों की मौत बीमारी की वजह से हुई है। कांजी हाउस में लावारिस पशुओं के लिए पर्याप्त टीनशेड एवं अन्य व्यवस्था होने की बात कही है।

फैक्ट फाइल

- 5 बीघा में बना है कांजी हाउस

- 570 लावारिस पशु है कांजी हाउस में

- 25-30 प्रतिदिन पकड़े जा रहे है पशु

टीनशेड के चहुंओर नहीं लगी बोरियां

कांजी हाउस में लावारिस पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए टीनशेड बना हुआ है, लेकिन शेड के चहुंओर तिरपाल या बोरी आदि नहीं लगाई गई है। हालांकि पर्याप्त मात्रा में टीन शेड लगे हुए है। कांजी हाउस में निर्माण कार्य भी जारी है।

गायों की मौत की होगी जांच
नगर निगम आयुक्त चिन्मयी गोपाल और उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता कांजी हाउस पहुंचे और वहां पर जो कमियां पाई गई उसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गायों की मौत की जांच कराई जाएगी। इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
8 Dec 2019, 8:55 PM IST
Published on: