अजमेर

Ajmer : अब एलीवेटेड रोड निर्माण में पाइप लाइन नहीं बनेगी बाधा

पाइप लाइन शिफ्ंिटग का काम शीघ्र होगा शुरू निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर यूटिलिटी शिफ्ट करने का मामलाजलदाय विभाग ने लिखा पत्र, 297 लाख रुपए के होने है काम
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 8:52 PM IST
Elevated road : यहां एलिवेटेड रोड निर्माण में नहीं हो रही नियमों की पालना
Elevated road : यहां एलिवेटेड रोड निर्माण में नहीं हो रही नियमों की पालना

अजमेर. शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बन रहे एलिवेटेड रोड के लिए पानी की पाइप लाइन को शिफ्ट करने का काम इस माह के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इस कार्य में 297 लाख रुपए खर्च होंगे।
शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एलिवेटेड रोड का निर्माण जारी है। मुख्य मार्गों पर पाइप लाइनों को शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए टेण्डर आमंत्रित किए है। इसके लिए टेण्डर खुल चुके है। अब कार्यादेश जारी होना शेष हो गया है। इसके बाद काम शुरू होगा। इस पूरी प्रकिया में अभी 15 दिन का समय ओर लगने की उम्मीद है। इसके बाद ही पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य प्रारंभ होगा। नसीराबाद घाटी से पाइप लाइन मार्टिण्डल ब्रिज से गांधी भवन, भैंसा कॉम्पलेक्स, आगरा गेट व सुभाष उद्यान आ रही है। यह 24 इंच की पाइप लाइन है। इस पाइप लाइन को अजमेर की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। उक्त कार्य को पूरा होने में छह माह से अधिक का समय लगेगा। इसके कारण एलिवेटेड रोड के निर्माण में देरी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इनका कहना है...

पाइप लाइन को शिफ्ट करने के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही वर्कऑर्डरी जारी होते ही काम शुरू हो जाएगा।

- पी.एल.वर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

Published on: