अजमेर

Ajmer- पानी की किल्लत को लेकर अनूठा प्रदर्शन, आज कपड़े धोने के लिए एसई ऑफिस जाएंगे लोग

पार्षद नरेन्द्र तूनवाल लोगों के साथ करेंगे प्रदर्शन
less than 1 minute read
May 29, 2023
ward_62_3.jpg

अजमेर. शहर में पेयजल किल्लत से परेशान लोग मंगलवार को विरोध स्वरूप अब जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सुबह 11 बजे जाकर कपड़े धोकर और नहाकर प्रदर्शन करेंगे।
वार्ड 62 के पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि लोग सुबह 10.30 बजे भोपो का बाड़ा चौराहे से लोहाखान स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय जाएंगे। यहां सांकेतिक रूप से कपड़े धोएंगे और नहाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर में 72 से 96 घंटे के बाद पानी की सप्लाई दी जा रही है। सप्लाई के दौरान पानी का प्रेशर कम है। जब हम उलाहना देते हैं तो बूस्टर और अवैध कनेक्शन का हवाला दिया जाता है। यदि सबको समान रूप से पानी मिलेगा तो लोग ऐसा क्यों करें। सारी समस्या इसी है तो ऐसा हो तो कार्रवाई करें। मुद्दे की बात यह है कि सभी घरों में समान रूप से पानी पहुंचे। पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि गर्मी का सीजन चल रहा है। लोगों का दम निकल रहा है उसमें एक बाल्टी पानी नहीं मिल रहा है। पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने जलदाय मंत्री महेश जोशी को पत्र लिख कर इस समस्या के समाधान की मांग की है।

Published on:
29 May 2023 11:11 pm