अजमेर

अजमेर जलापूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त

जलापूर्ति आंशिक प्रभावित
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Dec 2019, 11:38 PM IST
अजमेर जलापूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त
अजमेर जलापूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त

अजमेर. बीसलपुर से अजमेर जलापूर्ति पाइप लाइन भासू के निकट क्षतिग्रस्त होने के बाद बीते चौबीस घण्टे में अजमेर की जलापूर्ति आंशिक प्रभावित हुई। उल्लेखनीय है कि ढाई दशक पहले अजमेर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति को लेकर बीसलपुर से अजमेर के लिए 1500 पीएसपीसी भूमिगत पाइप लाइन बिछाई गई थी। पुरानी व जर्जर होने से सोमवार देर शाम भासू व दाबड़दुम्बा के बीच जलापूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर विभागीय अधिकारियों ने आपूर्ति बंद करवाई। वहीं मरम्मत प्रभारी रामधन चौधरी ने बताया कि सूचना पर आपूर्ति बंद कराने के साथ एयर वॉल्व से पाइप लाइन को खाली कर मरम्मत कार्य शुरू करवाया गया। हालांकि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद अजमेर के लिए जलापूर्ति दूसरी भूमिगत पाइप लाइन से वैकल्पिक व्यवस्था की गई जिससे आंशिक क्षेत्र में ही आपूर्ति प्रभावित हुई है। मंगलवार देर शाम मरम्मत कार्य पूरा कर शीघ्र आपूर्ति सुचारू की जाएगी।

पाइप लाइन टूटी, प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

अजमेर. शहर के हनीड्यू रेस्टोरेंट के पास सड़क खुदाई व एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते बीसलपुर की 21 इंची पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त के बाद लाइन दुरुस्त करने का कार्य रात्रि में भी जारी रहा। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त के चलते बी.के.कौल नगर, कोटड़ा, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, नागफणी तथा बाबूगढ़ टैंक से सप्लाई होने वाले दरगाह क्षेत्र में बुधवार को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य बुधवार शाम तक पूरी होने की संभावना है।

Updated on:
31 Dec 2019, 11:38 PM IST
Published on: