अजमेर

Ajmer: पाकिस्तान से जीती इस तोप पर युवाओं ने मनाया धारा 370 हटाने का जश्न

देशभक्ति गीत गाए, आतिशबाजी की
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2019, 4:23 PM IST
Ajmer youth celebrates on removing of article 370 in kashmir
Ajmer: पाकिस्तान से जीती इस तोप पर युवाओं ने मनाया धारा 370 हटाने का जश्न

अजमेर. केन्द्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 (Article 370) हटाने को लेकर सोमवार को अजमेर में भाजपा कार्यकताओं और लोगों ने जश्न मनाया।
सरकारी की ओर से घोषणा के बाद युवा बजरंगगढ़ स्थित विजय स्मारक पर पहुंच गए। यहां उन्होंने आतिशबाजी की और देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। नगर परिषद के पूर्व सभापति और वर्तमान पार्षद सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह देश के इतिहास में स्वण्ॢिम दिन है। आज भाजपा के संस्थापक दिवंगत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ। विधि महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रचित कच्छावा ने कहा कि सरकार के इस फैसले से देश में एक संविधान और एक ध्वज हुआ है। युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिंह राठौड़ ने कहा कि धारा 370 हटाना देशहित में जरूरी था। युवा नेता राजीव भारद्वाज बगरू ने 370 हटाने के फैसले को देश लिए स्वणिम दिन बताया। क्रिश्चियनगंज में भाजपा पार्षद धर्मेन्द्र शर्मा और विहिप नेता सुभाष गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर जमकर डान्स किया। इस दौरान अमित यादव, अंकुर सोनी, आशीष शर्मा, रोहित यादव, सहित अन्य उपस्थित थे।

Published on: