अजमेर

शहर में सड़कों के किनारे,एडीए की योजनाओं में पटकी जा रही सड़कों डम्परी मिट्टी

थाने तक पहुंचा मामला स्मार्ट सिटी का हाल
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2021, 8:45 PM IST
JCB
JCB

अजमेर. अजमेर स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे प्रोजेक्टों का वेस्ट मैटेरियल इन दिनों शहर की सूरत बिगाड़ रहा है। नियम कायदों को ताक पर रख कर सैकड़ों डम्पर मिट्टी शहर की सड़कों के किनारे, तालाब तथा अजमेर विकास प्राधिकरण की योजनाओं में डाली जा रही है। जबकि नियमानुसार ठेकेदार को वेस्ट मेटेरियल ठेकेदार को डम्पिंग यार्ड में डालने का नियम है। इसके लिए ठेकेदार को भुगतान किए जाने का भी प्रावधान है। इसके बादजूद स्मार्ट सिटी के अभियंता शहर को गंदा करवाने में लगे हुए हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की साइर्ट से सूखी व गली मिट्टी के परिवहन के दौरान शहर की सड़कों भी खराब हो रही हैं। इससे शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एडीए ने दर्ज करवाई शिकायत

अजमेर विकास प्राधिकरण की पृथ्वीराज नगर योजना की मुख्य सड़क के किनारे स्मार्ट सिटी के मोइनिया इस्लामिया में बनाई जा रही भूमिगत पार्किग की खुदाई की गीली व सूखी सैंकड़ों डम्पर मिट्टी को ठेकेदार ने डाल दिया। प्राधिकरण ने इसकी शिकायत क्रिश्चियनगंज थाने में दर्ज करवाई है। प्राधिकरण के अनुसा योजना के मुख्य गेट, ए ब्लॉक तथा व्यावयसायिक ब्लॉक में रात्रि में डम्पर के जरिए अवैध रूप से मिट्टी डाली जा रही है इसे बंद करवाया जाए। वहीं माकड़वाली रोड पर चौरसियावास तालाब में मिट्टी डालने से तालाब की पानी की आवाक बंद हो गई है।

Published on: