कमाल की दीवानगी- नहीं देखा होगा महानायक अमिताभ का एेसा जबर फेन

अमिताभ की चाहत रखने वाले का कारनामा। 20 दिन की कड़ी मेहनत के बाद बनाया ये नायाब पोट्रेट।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2017, 11:58 AM IST
portrait of amitabh bachan in pushkar
portrait of amitabh bachan in pushkar

भारत में फिल्मो के महानायक रहे बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के चहेतो की देश में कमी नहीं है तथा विभिन्न तरीको से बच्चन के प्रति अपनी भावना व्यक्त करने का सिलसिला कई बार हुआ है ।

लेकिन पुष्कर के अक्षय खत्री पुत्र गोकुल खत्री नामक युवक ने 20 दिनो की कड़ी मेहनत के बाद 185 घंटे 40 मिनिट में महानायक अमिताभ बच्चन की साढे तिरेपन गुणा सेंतीस इंच साइज की पोट्रेट तैयार की है ।

खास बात तो यह है कि इस पोट्रट को बनाने में महिलाओं के ललाट पर लगाई जाने वाली रंगबिरंगी 43 हजार 750 बिन्दियां इस्तेमाल की गई है। कड़ी मेहनत के बाद बिन्दियो को अमिताभ बच्चन की आकृति में पिरोते हुए बॉलीबुड के महानायक के प्रति अपना भाव प्रदर्शित करने का प्रयास किया है। इस पर 15 हजार रूपए का खर्चा आया है।

पत्रिका से बातचीत में अक्षय ने बताया कि इस पोट्रेट का मकसद इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने की चाहत है। कलाकार अक्षय वर्तमान में सिविल इंजिनियरिंग का कोर्स कर रहा है।अक्षय ने बताया कि वह बचपन से ही पेङ्क्षटग व आर्ट का शौक था।

उसने बिन्दियो से छोटी छोटी पेङ्क्षटगे तो कई बार बनाई है। कॉले के प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने के दौरान बिन्दियो से ही बड़ी फोटो बनाने की सोची तथा महानायक की बिन्दियो से पोट्रेट बना डाली।

अक्षय का कहना है कि बच्चन की फोटो लेकर उसी के रंग के अनुरूप फिक्सल बनाते हुए पर रंग बिरंगी बिन्दियां चिपकाते हुए नए कलेवर में यह पोट्रेट बनाया है।

Published on: