अजमेर

एक और बीसी संचालक माल समेट कर फरार

थाने पहुंचे निवशेक, मामला दर्ज
less than 1 minute read
Jun 26, 2019
Another BC operator Ran millions of rupees
एक और बीसी संचालक माल समेट कर फरार

अजमेर. शहर में मुनाफा और ब्याज के लालच में बीसी संचालकों के झांसे में आने का खेल अब भी चल रहा है। एक ओर बीसी संचालक सैकड़ों लोगों के लाखों रुपए लेकर फरार हो गया। मामले में पीडि़तों की शिकायत पर अलवर गेट ताना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार धोलाभाटा निवासी अजीत गुप्ता ने क्षेत्र में रहने वाले मनीष व मुकेश उपाध्याय के खिलाफ अलवर गेट थाने में शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि मनीष व मुकेश उपाध्याय क्षेत्र में बीसी संचालन करते हैं। आरोपी पिछले कुछ दिन से बीसी का पैसा लेकर फरार है। गुप्ता ने बताया कि वह अकेला नहीं क्षेत्र के करीब 500 लोग हैं जो मजदूरी कर बीसी भरते थे। गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी।

गैराज से बैटरी, नकदी चोरी
अजमेर. अलवर गेट थाना क्षेत्र में ऑटो रिपेयरिंग गैराज में दिनदहाड़े चोर गल्ले से नकदी और चार बैटरी चोरी कर ले गए। गैराज के मालिक ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गैराज मालिक भजन गंज गोवा कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह ने शिकायत दी कि 23 जून की दोपहर ढाई बजे वह खाना खाने घर गया लेकिन अचानक उसे गैराज पर लौटना पड़ा। देखा तो गैराज का गल्ला खुला दिखा। गल्ले से नकदी व चार बैटरी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रेमसिंह की शिकात पर चोरी का मामला दर्जकर लिया।

Published on:
26 Jun 2019 06:01 am