5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर
बडी खबर: ईरान देश की महिला ने की ऐसी करतूत, जिले में मच गया हड़कंप, हैरान कर देने वाली घटना
Play video

बडी खबर: ईरान देश की महिला ने की ऐसी करतूत, जिले में मच गया हड़कंप, हैरान कर देने वाली घटना

इलाकाई लोगो ने विदेशी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन विदेशी महिला के 3 साथी भागने में फरार हो गए।
Google source verification

कानपुर देहात-जिले के रसूलाबाद क्षेत्र में एक विदेशी महिला की घटना की सूचना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। जब लोगों को इसकी हकीकत पता चली तो दंग रह गए। दरअसल एक विदेशी सैलानी ने 50 हज़ार रुपये की लूट को अंजाम दे दिया। इलाकाई लोगो ने विदेशी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन विदेशी महिला के 3 साथी भागने में फरार हो गए। फिलहाल व्यापारी भगवान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर महिला को अपनी कास्टडी मे ले लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

नोट बदलने की थी महिला की चाल

घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे की है। यहां विदेशी सैलानी द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल रसूलाबाद कस्बे में बेला मार्ग पर भगवान सिंह की गल्ले की आढ़त है। जहां पर ईरान की रहने वाली महिला समीरा अपने 3 साथियों के साथ लक्ज़री कार से पहुंची और उसने 200 रुपये के नोट देकर उन्हें 500 रुपये के नोटो में बदलने को कहा। इस पर भगवान सिंह ने जैसे ही 500 की गड्डी निकाली। तभी विदेशी सैलानी समीरा के साथी ने 500 की गड्डी छीन ली और चारो लोग गाड़ी में बैठकर भाग खड़े हुए। इस दौरान विदेशी सैलानी समीरा को व्यापारी की पड़ोसन ने दबोच लिया।

 

पासपोर्ट से मिली ये जानकारी

इस बीच कार चालक कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद व्यापारी समेत स्थानीय लोग उसे पकड़कर थाने ले गए। जहां व्यापारी ने तहरीर दी। जानकारी के मुताबिक इसके बाद पुलिस ने पूंछतांछ कर विदेशी महिला समीरा के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही समीरा को महिला पुलिस कर्मियों के साथ महिला थाने भेज दिया गया। बताया गया कि समीरा इंग्लिश नही बोल पा रही है, वो ईरानी भाषा बोल रही है और टूटी फूटी हिन्दी भी उसे आती है। पुलिस को समीरा पर संदेह है क्योंकि वो कहां कहां घूमकर आई है, वो नही बता पा रही है।

 

पुलिस को ऐसे कर रही थी गुमराह

यहां तक कि वो दिल्ली में किस होटल में रुकी थी, उसे उस होटल का नाम तक नही मालूम है। मामला विदेशी महिला का है इसलिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे समीरा के साथियों के बारे में पता लग सके। साथ ही साथ वो इंडियन एंबेसी भी बात करने की बात कह रही है। समीरा के पासपोर्ट से पता लगा कि वो ईरान देश की है। हालांकि पुलिस इस बात का भी ख्याल रखे है कि विदेश महिला को किसी बात की तकलीफ ना हो और ना ही उसके साथ कोई दुर्व्यवहार कर सके।