अजमेर

CBSE Exam Schedule 2023: 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा कल से होगा आवेदन, 17 जुलाई से परीक्षा

CBSE Supplementary Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं और 10वीं की पूरक परीक्षाएं 17 जुलाई से प्रारंभ होंगी।
2 min read
May 31, 2023
CBSE Supplementary Exam 2023


CBSE Supplementary Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं और 10वीं की पूरक परीक्षाएं 17 जुलाई से प्रारंभ होंगी। 12वीं की सभी परीक्षाएं इसी दिन पूरी हो जाएंगी जबकि 10वीं की विषयवार परीक्षाएं एक सप्ताह तक चलेंगी। संबंधित स्कूल फीस और विद्यार्थियों की सूची 1 से 15 जून तक बगैर विलंब शुल्क ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे जबकि 16 और 17 जून को दो हजार रुपए विलंब शुल्क से फॉर्म अपलोड कर सकेंगे। 12वीं के नियमित्र छात्र जो कंपार्टमेंट आए हैं वह एक और 10वीं के छात्र दो विषय में आवेदन कर सकता है।

यह भी पढ़ें : शमायिता के 500 में से आए 496 नंबर, अंशुमन ने पूरा किया दादी का सपना


ये है शुल्क
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पूरक परीक्षा जुलाई 2023 में होने जा रही है। इसके लिए बोर्ड ने एक शुल्क निर्धारित किया है। पूरक परीक्षा के लिए आवेदन 15 जून 2023 से लिए जाएगा। भारत में प्रति विषय के लिए 300 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। नेपाल के स्कूलों के लिए 1000 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं भारत के बाहर के स्कूलों को 2000 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं 16 से 17 जून के बीच भुगतान करने वाले उम्मीदवारों को 2000 रुपए का विलंब शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन...
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट- cbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: 12वीं या 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसकी हार्ड कॉपी डाउनलोड करें।
स्टेप 4: स्कूल प्राधिकारियों द्वारा निर्देशित आवेदन पत्र भरें
स्टेप 5: समय-सीमा से पहले पूरक फॉर्म जमा करें।

Published on:
31 May 2023 09:33 pm