अजमेर

फोरेंसिक साइंस लेब में करें नौकरी, फिर नहीं मिलेगा ये मौका

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 17 जून को रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jun 2019, 7:14 AM IST
forensic science
forensic science

अजमेर.

राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 17 जून तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला जयपुर में विभिन्न पदों की भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (डॉक्यूमेंट डिवीजन) में एक पद, केमिस्ट्री डिवीजन में एक पद, फिजिक्स डिवीजन में चार पद, बैलेस्टिक्सि डिवीजन में 1 पद, बायलॉजी डिवीजन में चार पद, सेरोलॉजी डिवीजन में तीन पद, टॉक्सिीकोलॉजी डिवीजन में चार पद, फोटो डिवीजन में 1 पद, नारकोटिक्स डिवीजन में 3 पद और आर्सन एन्ड एक्सप्लोजिव डिवीजन में 1 पद शामिल है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 17 जून को रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन में संशोधन का विकल्प

आयोग पहली मर्तबा ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का विकल्प भी देगा। ऑनलाइन आवेदन सबमिट होने के बाद आयोग आवेदक को नाम, जन्म तिथि, विषय एवं वर्ग की जानकारी एसएमएस से भेजेगा। एसएमएस से प्राप्त जानकारी में विसंगति होने पर अभ्यर्थी 300 रुपए देकर आवेदन की अवधि एवं ऑवेदन पत्र प्राप्ति के बाद दस दिन की अवधि में संशोधन कर सकेगा।

वर्गीकरण के लिए भेजी हैं अभ्यर्थनाएं
कार्मिक विभाग ने आयोग को फरवरी-मार्च में सात विभागों की अभ्यर्थनाएं भेजी थीं। आयोग ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस), अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) पदों के परीक्षण के लिए अभ्यर्थनाएं वापस भेजी थीं। लेकिन फिलहाल सरकार और कार्मिक विभाग से कोई सूचना नहीं मिली है।

Published on: