अजमेर

808th Urs : उर्स से पहले हो माकूल बंदोबस्त

आगामी 808 वें उर्स की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस का शिष्टमंडल मिला कलक्टर से
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2020, 5:41 PM IST
808th Urs : उर्स से पहले हो माकूल बंदोबस्त
808th Urs : उर्स से पहले हो माकूल बंदोबस्त

अजमेर. ख्वाजा गरीब नवाज के आगामी 808 वें उर्स की तैयारियों (808th urs preparation ) के मद्देनजर कांग्रेस का एक शिष्टमंडल पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने कलक्टर विश्वमोहन शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने उर्स व्यवस्था के लिए कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें 24 फरवरी से शुरू होने वाले उर्स में माकूल व्यवस्था करने व समय रहते तमाम व्यवस्था करने की मांग की।

उनका तर्क था कि प्राय उर्स प्रारंभ होने के बाद तक व्यवस्थाएं चलती रहती हैं और उर्स का समापन हो जाता है। बिजली, पानी, सडक़, यातायात व सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। शिष्टमंडल में शहर उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, पार्षद अम्माद चिश्ती, मुख्तार अहमद नवाब, बाबर चिश्ती, महेश ओझा, विष्णु माथुर, महेंद्र जोधा, डॉ शोएब, मुजाहिद काजमी शामिल थे।

चौबीस घंटे है सफाई व्यवस्था

ज्ञापन में बताया कि दरगाह के मुख्यद्वार पर नाली वह उससे जुडऩे वाली नाली को व्यवस्थित कराएं वह 24 घंटे सफाई कर्मी की व्यवस्था हो। गलियों में घूमने वाली गाय, कुत्ते, ***** को मात्र जुम्मे के दिन के लिए ही नहीं रोके बल्कि सप्ताहभर पहले ऐसी व्यवस्था हो तो ज्यादा उचित होगा। मांस की बिर्पी करने वालों को दुकान के अंदर तक सीमित रहने, साफ तरीके से वह ढक के रखने के लिए पाबंद किया जाए।

वरिष्ठ अधिकारी रहते है नदारद

शिष्टमंडल ने कलक्टर को बताया कि मोती कटला प्रशासनिक कैंप में वरिष्ठ अधिकारी नदारद रहते हैं जिसकी वजह से समय पर कार्य नहीं हो पाता है। उर्स में कलक्ट्रेट में हेल्प डेस्क नंबर उपलब्ध कराएं।

Published on: