अजमेर

ARTS बना पहली पसंद, Commerce खिसका दूसरे नम्बर पर

कॉमर्स और विज्ञान संकाय के विपरीत प्रथम वर्ष कला में आवेदन ज्यादा किए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jun 2019, 7:14 AM IST
arts faculty leads
arts faculty leads

अजमेर. सरकारी और निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष के दाखिले जारी हैं। कॉलेज में कला संकाय विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। कॉमर्स और विज्ञान संकाय के विपरीत प्रथम वर्ष कला में आवेदन ज्यादा किए जा रहे हैं।

कॉलेज में सत्र 2019-20 में प्रथम वर्ष के ऑनलाइन आवेदन जारी है। शुरुआत में धीमे रही आवेदन की रफ्तार अब कुछ तेज हुई है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में करीब 1 हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इनमें बीए पार्ट प्रथम में सर्वाधिक 500 आवेदन मिले हैं।

बी.कॉम पार्ट प्रथम में 1650 और बीएससी पार्ट प्रथम में 350 आवेदन मिले हैं। दयानंद कॉलेज में आवेदन की रफ्तार फिलहाल धीमी है। यहां भी कला और वाणिज्य संकाय में आवेदन ज्यादा हुए हैं। विज्ञान संकाय में भी आवेदन जारी हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय में भी कला संकाय में आवेदन ज्यादा हुए हैं।

कभी विज्ञान का था दबदबा
अजमेर सहित प्रदेश के अधिकांश कॉलेज में कभी विज्ञान संकाय में विद्यार्थियों की सर्वाधिक रुचि रहती थी। इंजीनियर और डॉक्टर बनने वाले विद्यार्थी भी प्रथम वर्ष इन्हीं कॉलेज में पढ़ते थे। इसके चलते दशकों तक विज्ञान का दबदबा रहा। पिछले 10-15 साल में स्थिति बिल्कुल बदल गई है। अब सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेज में कला संकाय में सर्वाधिक दाखिले हो रहे हैं। इसके बाद कॉमर्स और विज्ञान संकाय में प्रवेश होते हैं।

Published on: